कपड़ा सुखाने के दौरान लगा करंट, 26 वर्षीय युवक मौत,
कपड़ा सुखाने के दौरान लगा करंट, 26 वर्षीय युवक मौत,

कपड़ा सुखाने के दौरान लगा करंट, 26 वर्षीय युवक मौत, 
प्रदीप बोरकर खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम बघमर्रा में शनिवार, सुबह एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लीलाधर वर्मा, पिता संतुराम वर्मा ग्राम बघमर्रा के रूप में हुई है। लीलाधर वर्मा शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाथरूम में नहाने गया था। नहाने के बाद आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के तार पर अपने गीले कपड़े सुखाने लगा। लोहे के उस तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। जैसे ही गीला कपड़ा तार के संपर्क में आया, लीलाधर करंट की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया।
काफी देर तक लीलाधर को तार पकड़े हुए देखकर पत्नी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे छुड़ाने के लिए जैसे ही हाथ लगाया, उसे भी करंट का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरी। उसने तत्काल घर में मौजूद अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी।
लीलाधर के पिता संतुराम वर्मा ने तुरंत घर का मेन स्विच बंद किया। बिजली का कनेक्शन कटते ही लीलाधर तार से अलग होकर नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है!



