मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए डॉ. विनीता राजपूत का चयन,
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए डॉ. विनीता राजपूत का चयन,

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए डॉ. विनीता राजपूत का चयन,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़। मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के तहत जिले से उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रूप में पूर्व माध्यमिक शाला मडौदा में पदस्थ सुश्री डॉ. विनीता राजपूत का चयन हुआ है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, क्षेत्र एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।
डॉ. विनीता राजपूत ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं सेवाभाव को देखते हुए उनका चयन मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए किया गया है।
उनके चयन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है। डॉ विनीता ने डीओ उपेंद्र देवांगन ,बीईओ नीलम राजपूत एवं प्राचार्य टीकम सिंह साहू सहित सभी का आभार व्यक्त किया





