आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशनगरीय प्रशासनस्वच्छत भारत

बस स्टैण्ड के सुलभ शौचालय मे महिलाओ से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार की शिकायत, 

पालिका ने संचालक को दी हिदायत, 

Khabar Khairagariya

बस स्टैण्ड के सुलभ शौचालय मे महिलाओ से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार की शिकायत, 

 

 

 

पालिका ने संचालक को दी हिदायत, 

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । जिला मुख्यालय के बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय मे आने वाली महिलाओ से अवैध वसूली की शिकायत के बाद संचालक के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है। बस स्टेण्ड के पीछे स्थित सुलभ शौचालय में केवल शौचालय के लिए निर्धारित राशि लिए जाने का प्रावधान है लेकिन यहाँ वाशरूम सहित अन्य सामान्य सुविधा लेने जाने वाली महिलाओ युवतियों से भी संचालक द्वारा अवैध तरीके से राशि वसूलने, पैसा नही देने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप है । शिकायतें लगातार बढ़ने के बाद भी पालिका द्वारा केवल समझाइश देने के चलते संचालक की मनमानी जारी है। गुरूवार को भी ग्रामीण महिलाओ से केवल वाशरूम उपयोग करने पर राशि की मांग किए जाने की शिकायत नगरपालिका में करने पर स्वच्छता प्रभारी टोडर सिंह सुलभ शौचालय पहुँचे और संचालक को फटकार लगाते केवल शौचालय उपयोग की ही निर्धारित राशि लेने, सुलभ शौचालय मे साफ सफाई का ध्यान रखने, अवैध वसूली की शिकायत आने पर कार्यवाही की बात कही ।

मनमानी वसूली की शिकायत

सुलभ शौचालय मे शौचालय का उपयोग करने पर ही निर्धारित पांच रू की राशि लिए जाने के प्रावधान के बाद भी यहां वाशरूम उपयोग करने वाली महिलाओ से पांच से दस रू लिए जाने की शिकायतें है। महिलाओ द्वारा राशि नहीं दिए जाने पर उनसे राशि वसूलने दुर्व्यवहार करने, जबरन पैसा लेने जैसी शिकायतो के सामने आने पर माह भर पहले भी पालिका सीएमओ सहित कर्मचारियो ने निर्धारित राशि लेने और व्यवहार सुधारने की हिदायत दी थी। इस दौरान सुलभ शौचालय के काऊंटर पर राशि लिए जाने का बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए थे लेकिन संचालक द्वारा मनमानी करते बोर्ड लगाना तो दूर राशि वसूलना भी नही छोड़ा है । स्वच्छता प्रभारी टोडर सिंह ने कहा कि भविष्य में शिकायत आने पर सुलभ शौचालय का संचालन दूसरे से कराया जाएगा ।


बिजली पानी का जमकर दुरूपयोग

 

 

सुलभ शौचालय में लगाई बिजली बिल का भुगतान पालिका द्वारा किया जाता है। वार्ड मे पेयजल आपूर्ति के लिए कराए गए बोर का उपयोग भी शौचालय संचालको द्वारा मनमाने तरीके से किए जाने की शिकायत है। संचालक द्वारा शौचालय मे ही बिजली का मनमाना उपयोग करने, बिजली चलित चूल्हा उपयोग करने जैसी शिकायते है । इसके बाद भी मनमानी वसूली से आवाजाही करने वालों मे नाराजगी बढ़ रही है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!