राजनांदगांव खैरागढ़ सड़क चौड़ीकरण,
बिजली पोल, पाइपलाइन पेड़ हटाए बिना शुरू कर दिया सड़क चौड़ीकरण कार्यों,

राजनांदगांव खैरागढ़ सड़क चौड़ीकरण,
बिजली पोल, पाइपलाइन पेड़ हटाए बिना शुरू कर दिया सड़क चौड़ीकरण कार्यों,
निर्माण के बाद बढ़ जाएगा दुर्घटनाओ का खतरा,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । राजनांदगांव खैरागढ़ मुख्य मार्ग निर्माण कार्य मे लोकनिर्माण विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के सोनेसरार वार्ड मे हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू तो कर दिया गया है। लेकिन सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेयजल पाइपलाइन, बिजली पोल और पेड़ों को हटाए बिना ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से संशय के साथ लापरवाही भी सामने आ रही है। सड़क निर्माण प्रक्रिया के पहले ही निर्माण कार्य मे आने वाले पाइपलाइन, बिजली पोल को हटाया जाना था । लेकिन संबंधित विभागों द्वारा प्रक्रिया अब तक शुरू नही की गई है। इसका खामियाजा सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उठाना पडेगा। सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माण कार्य मे पाइपलाइन दबने लगी है। पेड़ और बिजली पोल भी निर्माण के बीच मे आ रहे है। ऐसे मे आनन फानन मे निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया तो भविष्य मे बिजली पोल, पेड़ और पाइपलाइन से दुर्घटनाओ का खतरा बना रहेगा तो इससे नवनिर्मित सड़क भी जगह जगह क्षतिग्रस्त होते रहेगी ।
*कार्यवाही के बाद भी नही हटाया*
लोकनिर्माण विभाग का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को हटाने वनविभाग, बिजली पोलो को हटाने विद्युत मंडल और पाइपलाइन हटाने नगरपालिका से पत्र व्यवहार कर सारी प्रक्रिया पूरी की गई है। लोनिवि की उप अभियंता स्मारिका तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग को बकायदा मुआवजा राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लेकिन अब तक बिजली विभाग टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नही कर पाया है। वनविभाग ने भी पेडो को हटाने सहमति दी थी लेकिन कार्य शुरू ही नही कराया। आठ माह पहले पालिका को पाइपलाइन हटाने और इसकी डिमांड राशि का भुगतान लेने पत्र लिखने के बाद भी पालिका ने कार्य नही कराया अब निर्माण कार्य को तय समय मे करने की कवायद के बीच सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण प्रक्रिया पूरी करने की मियाद अप्रेल 27 तक है ।
*बढ़ेगा खतरा, सड़क होगी खराब*
निर्माणाधीन सड़क निर्माण के दौरान परेशानी झेल रहे आवाजाही करने वाले लोगो के साथ वार्डवासियो और आम लोगो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । सड़क निर्माण के दौरान दोनो छोर पर पेड़, बिजली पोल नही हटाए जाने से यातायात के दौरान दुर्घटनाओ का खतरा बना रहेगा । पाइपलाइन के सड़क के नीचे आने से हमेशा फुटने की स्थिति बनेगी। इससे सड़क के खराब होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। निर्माण के दौरान ही आनन फानन मे गिटटी और मटेरियल डाले जाने से उड़ रहे धूल से आवाजाही काफी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है। लोकनिर्माण विभाग की उपअभियंता स्मारिका तिवारी ने बताया कि बिजली पोल और पेड़ निर्माण की जद से बाहर आ रहे है फिर भी उन्हे हटाने संबंधित विभागो को प्रक्रिया पूरी करने समय पर सूचना देते डिमांड राशि भी दे दी गई है । पाइपलाइन के लिए कई बार पालिका को पत्र लिखा गया है। निर्माण के दौरान पाइपलाइन हटाने कार्य लोनिवि ठेकेदार द्वारा ही कराया जा रहा है।





