गढ़ा धन निकालने नदी किनारे कर रहे थे तंत्र क्रिया,
ग्रामीणों की शिकायत पर दो गिरफ्तार बाकी लोगों की तलाश,

गढ़ा धन निकालने नदी किनारे कर रहे थे तंत्र क्रिया,
ग्रामीणों की शिकायत पर दो गिरफ्तार बाकी लोगों की तलाश,

प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । जमीन में गढ़ा धन निकालने कथित रूप से नदी किनारे पूजापाठ करते दो शनिवार की रात लोगों को ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ! दुर्ग मार्ग स्थित मुतेडा नवागांव में आमनेर नदी के किनारे कथित तंत्र क्रिया करते कुछ लोगों को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद अधिकांश लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से दो लोगों को ग्रामीणों ने धर दबोचा, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया कि नदी किनारे करीब आठ लोग अलग-अलग स्थानों से पहुंचकर धन निकालने के उद्देश्य से कथित तंत्र क्रिया कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और घुमका बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए कन्हैया लाल साहू ने पूछताछ में बताया कि वहां अलग- अलग स्थानों से करीब आठ लोग पहुंचे थे।इनमें दुर्ग, दल्ली राजहरा सहित अन्य क्षेत्रों से के लोग भी थे । गढ़ा धन निकालने संबंधी मौके पर तंत्र क्रिया किए जाने की जानकारी देते अवेली के बलवंत साहू को कथित रूप से इस गतिविधि का मुख्य सरगना बताया है।
मौके से कथित तंत्र क्रिया से संबंधित सामग्री के साथ जमीन व बैंक संबंधी कई दस्तावेज बरामद किए गए है। पुलिस बरामद सामग्री और दस्तावेजों की जांच के साथ हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दो लोगो को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है बाकी लोगों की तलाश के साथ मामले में जांच जारी है




