Uncategorized

छुईखदान डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों की मानवीय पहल।

आपातकाल कठिन स्थिति में दर्द से कहरा रही गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव।

Khabar Khairagariya

 

छुईखदान डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों की मानवीय पहल।

आपातकाल कठिन स्थिति में दर्द से कहरा रही गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव।

 महिला ने दिया डायल 112 वाहन में नवजात शिशु को जन्म मां और बच्चा दोनो सुरक्षित।

शैलेन्द्र मिश्रा छुईखदान:-माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला केसीजी के द्वारा जिला केसीजी में संचालित डायल 112 वाहन सेवा हेतु सभी जरूरतमंद आम जनता को आपातकाल स्थिति में प्राथमिकता से सेवा देने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 27/10/23 को सुबह छुईखदान डायल 112 को ग्राम खैरी से महिला संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ जिस पर डायल 112 के कर्मचारियों के द्वारा इवेंट पर ग्राम खैरी जाकर इवेंट अनुसार गर्भवती महिला श्रीमती प्रभा निषाद पति दिलीप निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी खैरी को उनके परिजन के साथ छुईखदान अस्पताल जाने निकले थे कि रास्ते मे अचानक महिला को तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गया जिस पर अस्पताल दूर होने व आपातकालीन कठिन परिस्थिति होने से डायल 112 के कर्मचारियों ने सूझ बूझ से बीच रास्ते मे वाहन को रोक कर परिजनों एवं मितानिनों की मदद से गर्भवती महिला का 112 वाहन अंदर ही प्रसव कराया महिला के द्वारा लड़का बच्चा को सुरक्षित जन्म दिया गया पश्चात दोनो जच्चा बच्चा को सरकारी अस्पताल छुईखदान ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया डायल 112 पुलिस कर्मचारियों की सूझ बूझ भरी मानवीय पहल से परिजनों में खुशी का माहौल है

उक्त पहल में डायल 112 के आरक्षक रमेश जंघेल चालक कोमल पटेल एवं राजेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!