क्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईजुर्मपुलिसविद्युत विभाग

टोलागांव में मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा

11केवी लाइन के करंट से ठेका कर्मी की मौत

Khabar Khairagariya

टोलागांव में बड़ा हादसा 

बिजली लाइन मरम्मत में करंट लगने से ठेका कर्मी युवक की दर्दनाक मौत 

खैरागढ़ ,!खैरागढ़  क्षेत्र के ग्राम टोलागांव में बिजली लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पेंड्रीकला निवासी हेमंत साहू के रूप में हुई है, जो विद्युत विभाग के ठेका कार्य के तहत लाइन क्लियरेंस का काम कर रहा था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं इस घटना ने हाईटेंशन लाइन के पास कराए जा रहे कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है!

मिली जानकारी मुताबिक बरसात पूर्व बिजली तारों से टकराने वाले पेड़ों की छंटाई के लिए विद्युत विभाग का ठेका अमला टोलागांव पहुंचा था। गांव के स्कूल परिसर के पास 11 केवी लाइन के नीचे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान लंबी आरी का ऊपरी हिस्सा बिजली तार से टकरा गया और हेमंत साहू तेज करंट की चपेट में आ गया। साथी कर्मी तत्काल उसे जिला अस्पताल खैरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया!

दो साल बाद फिर हुई मौत

बिजली विभाग के मरम्मत कार्य में करंट लगने से यह दो साल बाद दूसरी मौत हुई है इससे पहले भी शहर के सिविल लाइन इलाके में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य में सिवनी निवासी आदिवासी युवक की करंट लगने से मौत हुई थी! तोलागांव में हुए हादसे में भी विभागीय और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है! बिजली लाइन बंद नहीं होने, ठेकेदार द्वारा कर्मी को पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं देने जैसी प्रारंभिक लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका है फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं! पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक का पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया है! मामले में एफ आई आर भी दर्ज की गई है

मौके पर जांच कर रहे हैं जो भी लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई करेंगे!

के द्विवेदी सहायक अभियंता छ ग़ वि मं खैरागढ़ 


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button