नाली और सड़क निर्माणमें पालिका अध्यक्ष की शिकायत पर पखवाड़े भर बाद भी कार्यवाही नहीं*
संयुक्त संचालक टीम की जांच में मिली थी गड़बड़ी*

*सुशासन सरकार पर तकरार*
नाली और सड़क निर्माणमें पालिका अध्यक्ष की शिकायत पर पखवाड़े भर बाद भी कार्यवाही नहीं
संयुक्त संचालक टीम की जांच में मिली थी गड़बड़ी
खैरागढ़! नगर पालिका में जारी अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी पर सरकार भी नतमस्तक हो गई है! सत्ता पक्ष की पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 में नाली और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत संचालक स्तर पर करने के पखवाड़े भर बाद भी संयुक्त संचालक स्तर से जांच करने आई टीम की मौके पर जांच के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही सामने नहीं आई है! पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने 23 अप्रैल को संयुक्त संचालक दुर्ग में शहर के वार्ड नंबर 6 में अधोसंरचना मद से स्वीकृत 5लाख रु के नाली निर्माण कार्य मौके पर नहीं होने और सीसी सड़क निर्माण में स्वीकृत राशि 2लाख 27हजार से अधिक राशि का भुगतान अधिकारी द्वारा ठेकेदार को किए जाने की शिकायत की थी! नगरीय प्रशासन विभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक द्वारा मामले में गंभीरता दिखाते दूसरे दिन ही मामले की जांच करने कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता सहित तीन सदस्यीय जांच टीम को शहर में मौके पर भेज जांच करा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे! मौके पर पहुंची जांच टीम ने पालिका अध्यक्ष चंद्राकर के साथ स्थल मुआयना कर नाली निर्माण कार्य के नहीं होने और सीसी सड़क निर्माण कार्य में अतिरिक्त भुगतान की शिकायत सही पाई थी! स्थल मुआयना करने के बाद अधिकारियों ने पालिका कार्यालय से कार्यों के दस्तावेज भी अपने साथ ले गए थे! मामले की प्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी सामने आने पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कार्यवाही होनी थी लेकिन पखवाड़े भर बाद भी मामले को अटका कर रखा गया है!
अध्यक्ष की शिकायत पर कार्यवाही नहीं
मामले को लेकर शहर वासियों को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार की पालिका में सत्ता होने के बाद पालिका अध्यक्ष चंद्राकर की शिकायत के बाद भी जवाबदार अधिकारी कर्मचारी को बख्शा जा रहा है! मामले में प्रारंभिक रूप से तत्कालीन सी एम ओ, अभियंता और लेखापाल की भूमिका संदेह के दायरे में है! बताया गया है कि ठेकेदार को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा कर सरकारी राशि के बंदरबाट में प्रभारी अधिकारी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है! इसके बाद फिर पखवाड़े भर में कार्यवाही नहीं होने से संशय बढ़ गया है!
प्रभारी सी एम ओ के भरोसे चार माह चली पालिका में कई गड़बड़ी
नवम्बर माह में पदस्थ सी एम ओ कोमल ठाकुर के दुकान नीलामी में व्यापक गड़बड़ी करने के चलते निलंबन के बाद पालिका में गंडई नगर पंचायत सीएमओ अविनाश देवांगन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर जवाबदारी सौंपी गई थी! उनके चार माह के कार्यकाल में कई निर्माण कार्यों, टेंडरों के भुगतान में व्यापक गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही है! कार्यालय में बैठ कर ही निर्माण सहित अन्य कार्य का भुगतान किए जाने की शिकायतें सामने आई है! जिस नाली निर्माण के नहीं होने की शिकायत पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई है! उक्त कार्य में पालिका के समय पाल अंकुर सिंह ने भी अनभिज्ञता जताई है! इसके बाद भी पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर सुशासन सरकार सवालों के कटघरे में है!
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम के अधिकारियों ने जांच की है क्या कार्यवाही हुई है फिलहाल जानकारी नहीं है
गिरजा चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़

