आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईनगरीय प्रशासन

घरों के सामने लगा रहे क्यूं आर कोड कोड में घर के पालिका टैक्स की पूरी जानकारी आन लाइन जमा कर सकेंगे

Khabar Khairagariya

घरों के सामने लगा रहे क्यूं आर कोड

कोड में घर के पालिका टैक्स की पूरी जानकारी आन लाइन जमा कर सकेंगे

खैरागढ़! नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा पालिका क्षेत्र के रहवासियों को अपने घर का पालिका कर जमा करने नई सुविधा प्रदान की जा रही है! विभाग के शहर विकास प्राधिकरण (सुडा) द्वारा पालिका क्षेत्र के वार्डों के सभी मकानों में क्यूं आर कोड अंकित किया जा रहा है! घर में लगा रहे क्यूं आर कोड में उस घर के मालिक का नाम सहित पालिका में जमा किए जाने वाले संपत्ति कर समेकित कर और जलकर की पूरी जानकारी अंकित है! इस क्यूं आर कोड को मोबाइल से स्कैन कर घर के लोग अपने घर की पालिका कर की जानकारी देख सकते हैं! इसी क्यूं आर कोड को स्कैन कर नागरिक सीधे आन लाइन अपना पालिका कर जमा भी कर सकेंगे! सेटेलाइट से की गई घरों की नंबरिंग में नगरीय प्रशासन जमा किए जाने वाले सभी टेक्स की जानकारी हर माह अपडेट भी कर रहा है! इसके चलते लोगों को अपने टेक्स की जानकारी लेने अब पालिका कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी! आन लाइन टेक्स जमा किए जाने से समय की बचत होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से भी राहत मिल सकेगी!

माह भर में पूरा हो जाएगा काम

शहर के सभी वार्डों में स्थित घरों में क्यूं आर कोड अंकित किए जाने का काम सुडा द्वारा अधिकृत कर्मचारियों द्वारा लगातार जारी है! आधा दर्जन वार्डों में क्यूं आर कोड लगाए जाने का काम पूरा कर लिया गया है! माह भर के भीतर शहर के सभी वार्डों में क्यूं आर कोड लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा! इसके बाद शहर के रहवासियों को अपने घर के सभी टेक्स क्यूं आर कोड स्कैन करने से ही ऑनलाइन दिख जाएंगे!

शहर वासियों को सुविधा मिलेगी

पालिका क्षेत्र के सभी मकानों में क्यूं आर कोड लगाए जाने का काम जारी है इससे लोगो को अपने घर बैठे ही टेक्स जानने और जमा करने की सुविधा मिलेगी

पुनीत वर्मा सी एम ओ नगर पालिका खैरागढ़ 

 



Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!