सुशासन तिहार में वनांचल को मिली विकास की नई रोशनी: पहली बार 67 घरों तक पहुंची बिजली
पीएम-जगुआ योजना से वनांचल में विकास की नई किरण:

सुशासन तिहार में वनांचल को मिली विकास की नई रोशनी: पहली बार 67 घरों तक पहुंची बिजली
पीएम-जगुआ योजना से वनांचल में विकास की नई किरण:
खैरागढ़। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के साझा प्रयासों से वनांचल क्षेत्र के ग्राम लछना झिरिया एवं कांशी बहेरा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। पीएम-जगुआ योजना के अंतर्गत, आजादी के बाद पहली बार इस गांव को परंपरागत विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। दशकों से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे 67 परिवारों के घरों में पहली बार बिजली का बल्ब जलने से ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल है।
तकनीकी मजबूती और विस्तार
इस महत्वपूर्ण विद्युतीकरण कार्य को अंजाम देने के लिए विद्युत विभाग ने दुर्गम रास्तों के बीच लगभग 2.500 किलोमीटर लंबी निम्नदाब (LT) लाइन का विस्तार किया है। साथ ही, गांव की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए 25 KVA के 03 नबर नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है।
कुशल नेतृत्व और स्थानीय निरीक्षण
यह गौरवपूर्ण कार्य कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं CSPDCL के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के विशेष निर्देशानुसार पूर्ण किया गया है। कार्यपालक निदेशक शैलेट एवं अधीक्षण अभियंता कंवर के कुशल मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा गया।
विशेष रूप से खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे के सतत निरीक्षण और सक्रिय पर्यवेक्षण की बदौलत वनांचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तकनीकी बाधाओं को दूर कर इस कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जा सका।

बदलाव की नई रोशनी
बिजली पहुंचने से अब लछना झिरिया एवं कांशी बहेरा के ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। बच्चों की शिक्षा और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। इन 67 घरों के लाभार्थियों ने इस बड़ी सौगात के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया है।

