आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईव्यापार

जिला प्रशासन ने कहा: जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल का भंडारण, चिंता नहीं अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, ड्राई तो कहीं लंबी कतार

Khabar Khairagariya

जिला प्रशासन ने कहा: जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल का भंडारण, चिंता नहीं

अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, ड्राई तो कहीं लंबी कतार

oplus_65552

खैरागढ़. जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर दो दिनों से भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थिति यह रही कि जहां सामान्य दिनों में दो से तीन दिन का स्टॉक चलता था, वहां महज दो से चार घंटे में ही बिक्री हो गई, जिससे कुछ पेट्रोल पंप “ड्राई” हो गए। कई स्थानों पर स्थिति यह बनी कि बाइक सवारों से लेकर ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों तक लंबी कतारें लग गई। लोग डिब्बे और कंटेनर लेकर भी पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचने लगे। इस कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ काफी बढ़ गई। सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर सुबह से ही स्टॉक खत्म होने के कारण संचालन बंद करना पड़ा। वहीं किलापारा पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं। इसके अलावा धरमपुरा पेट्रोल पंप और सोनेसरार पेट्रोल पंप पर भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और पंप संचालकों की बैठक लेकर स्टॉक की जानकारी ली गई तथा व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें। साथ ही, किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की सूचना टोल-फी नंबर पर देने की भी सलाह दी गई है।

जिले के 33 पेट्रोल पंपों में पर्याप्त ईंधन

जिले के 33 पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियम पेट्रोल, सामान्य पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कुछ पंपों पर सामान्य से अधिक बिक्री होने के कारण अस्थायी कमी जरूर हुई है, लेकिन आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बताई गई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पंप संचालकों से चर्चा कर स्पष्ट किया कि घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। तेल कंपनियों को अतिरिक्त डिमांड भेजी गई है और शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!