आपकी - सिटीनगरीय प्रशासन

शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने अभियान ठेले खोमचो पर कार्यवाही, बड़े दुकानदारों को मिला अल्टीमेटम

Khabar Khairagariya

 

oplus_65552

शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने अभियान

ठेले खोमचो पर कार्यवाही, बड़े दुकानदारों को मिला अल्टीमेटम

खैरागढ़! शहर में प्रस्तावित प्रशासन का अतिक्रमण हटाने अभियान शनिवार शाम को राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाइवे में न्यायालय परिसर के पास से शुरू किया गया! अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम में एस डी एम टंकेश्वर साहू,एस डी ओ पी आशा रानी, नगर पालिका सी एम ओ पुनीत वर्मा के साथ राजस्व पुलिस, नगर पालिका अमला बड़ी संख्या में तैनात रहा! लाल बहादुर क्लब के सामने अघोषित रूप से रखे ठेले खोमचो पर अतिक्रमण कार्यवाही शुरू करते ही प्रशासनिक टीम ने वहां लंबे समय से अघोषित दुकान चला रहे दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम देते दुकान हटाने के निर्देश दिए तो दूसरी ओर हाल में ही सड़क किनारे ठेले खोमचे रख कर जगहों पर अतिक्रमण करने वाले बंद पड़े छोटे ठेलो को सीधे कार्यवाही करते जप्त किया गया! पहले से दुकान चला रहे लोगों ने हालांकि मौके पर इसका विरोध भी जताया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अतिक्रमण हटाने कार्यवाही जरूर होगी! दुकाने नहीं हटी तो दुकान और सामान भी जप्त किया जाएगा!

पुराना स्टैंड तक चली कार्रवाई

शनिवार शाम को शुरू हुई अतिक्रमण हटाने कार्यवाही सिविल लाइन से शुरू होकर पुराना स्टैंड तक लगातार चली! इस दौरान सड़क किनारे निर्धारित दूरी से कम में चपेटे में आए दुकानों को हटाने अल्टीमेटम देकर दो दिन समय दिया गया तो ठेले खोमचो पर सीधे कार्यवाही की गई!

oplus_65552

टेम्पो चौक भी होगा खाली

पुराना स्टैंड के पास पड़ने वाले टेम्पो चौक में भी अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ने के चलते आवाजाही गड़बड़ा गई है! दुकान के बाहर शेड और सड़क किनारे दुकानों का संचालन लगातार बढ़ने से यहां रोज ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है! प्रशासनिक टीम ने यहां पहुंच कर व्यवस्था देखी फ़िर अतिक्रमण हटाने कार्यवाही के निर्देश दिए! अघोषित रूप से यहां पाड़ादाह , देवरी की ओर चलने वाले छोटे सवारी वाहनों के यहां सड़क किनारे घंटों खड़े रहने से हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या और शिकायत को देखते हुए चौक से सभी सवारी वाहनों को आगे खड़े करने के निर्देश भी मौके पर एस डी एम साहू ने देते कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर सीधे कार्यवाही होगी!

आज से लगातार चलेगा अभियान

शहर के मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाने कार्यवाही आज से सप्ताह भर तक लगातार चलेगी! इस दौरान सड़क किनारे दुकानों और ठेले खोमचो को हटाने के अल्टीमेटम पर नहीं हटाने वाले दुकानदार पर सीधे कार्यवाही होगी और सामान भी जप्त किए जाएंगे! अभियान इतवारी बाजार धरमपुरा मार्ग सोनेसरार अमलीपारा वार्ड तक लगातार चलेगी! सड़को को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा!

 

 

अतिक्रमण हटाने अभियान शुरू हुआ है दुकानदारों को नोटिस जारी कर समान दुकान हटाने कहा गया है नहीं मानने वाले पर कार्यवाही होगी 

टंकेश्वर साहू

एस डी एम खैरागढ़ 


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!