मिलावटी शराब मामले में बड़ी कार्यवाही प्रभारी वृत उप निरीक्षक विजेंद्र को विभाग ने किया निलंबित


मिलावटी शराब मामले में बड़ी कार्यवाही
प्रभारी वृत उप निरीक्षक विजेंद्र को विभाग ने किया निलंबित
खैरागढ़! जिला मुख्यालय के सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा सरकारी शराब में मिलावट खोरी की शिकायत पर पुलिस और साइबर सेल द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही की गाज आबकारी विभाग के उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार पर गिरी है! पुलिस कार्यवाही के बाद मामले में जिम्मेदार बताते आबकारीआयुक्त ने उप निरीक्षक विजेंद्र को शनिवार को निलंबित करने के आदेश जारी किए!
सेल्समैन, सुपर वाइजर हुए थे गिरफ्तार
शहर के धरमपुरा वार्ड में स्थित एक घर में शराब दुकान के सेल्समैन भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को पुलिस ने शराब दुकान की शराब निकाल कर उसमें पानी मिलाकर शराब दुकान और अवैध शराब कोचियों को बेचने का बड़ा भांडाफोड़ करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था! आरोपी पिछले कई महीनों से शराब दुकान की अंग्रेजी गोवा शराब निकाल कर उसमें मिलावट खोरी कर रहे थे! पुलिस कार्यवाही में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की शीशियों के साथ मिलावट खोरी के सामान भी मिले थे! पुलिस द्वारा जारी कार्यवाही में शराब दुकान से जमकर शराब निकालने और मिलावट के बाद उसे शराब दुकान में ही खपाने की जांच जारी है इसमें विभागीय संलिप्तता भी खोजी जा रही है! इधर मामला सामने आई तो जिम्मेदारी तय करते आबकारी विभाग ने प्रभारी उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार को प्रथम दृष्टया मामले में लापरवाही बरतने, प्रभार क्षेत्र की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही करते निलंबित कर दुर्ग संभागीय कार्यलय में संबद्ध किया है!
