आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडई

सहकारी बैंक में 42 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवा निवृत हुई अचला सिंह को दी भावभीनी विदाई

Khabar Khairagariya

सेवाकाल को याद करते कर्मचारी हुए भावुक 

खैरागढ़! स्थानीय जिला सहकारी बैंक शाखा में लेखापाल के रूप सतत रूप से पिछले 42वर्ष तक सेवा देने के बाद श्रीमती अचला सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गई ! लगातार 42 वर्ष तक वे स्थानीय शाखा में पदस्थ रहते अपने कार्यों का सेवा भाव से निर्वहन किया! सेवा निवृत होने पर बैंक शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों ने बिदाई समारोह का आयोजन कर अचला सिंह को भावभीनी विदाई दी! कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गीतिका सिंह सहित बैंक कर्मी, समिति और फील्ड कर्मी मौजूद रहे! सादे समारोह में अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रीमती अचला सिंह के निरंतर सेवा भावी कार्यों को याद करते कहा कि सिंह ने बैंक शाखा और खाता धारकों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित कर बैंक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया! कुशल प्रबंधन और कनिष्ठ कर्मचारियों को समय समय पर मार्गदर्शन करना सिंह की खासियत रही! कर्मचारियों ने भी सिंह के सेवा कार्य को अविश्वसनीय बताते उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही! अचला सिंह को अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु निरोग सफल जीवन की कामना की गई! कार्यक्रम में अश्विनी साहू, योगेश सिंह, शीतल साहू,चालक वर्मा, सुरेश वर्मा, राजू पटवा सहित बैंक कर्मी समिति कर्मचारी स्टाफ मौजूद रहे!


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!