विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, विभिन्न कार्यक्रमों से दिन रहा खास

विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, विभिन्न कार्यक्रमों से दिन रहा खास
खैरागढ़ – जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग एवं भिलाई सहित विभिन्न स्थानों से समर्थक, शुभचिंतक और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक उनके निवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा, जिससे पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छुईखदान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 80 यूनिट रक्तदान किया गया। यह शिविर समाज सेवा और मानवता की मिसाल के रूप में सराहा गया।
इसी तरह खैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। जन्मदिन के मौके पर विक्रांत सिंह ने मिलने पहुंचे सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और स्नेह ही उन्हें निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिला केसीजी के समग्र और स्वर्णिम विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शाम के समय जन्मदिन का उत्सव और भी उल्लासपूर्ण हो गया, जब आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह मनाया गया। पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला और समर्थकों ने उत्साह के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, टीके चंदेल, खम्हन ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, तरुण सिंह, प्रकाश सिंह, मोनू बहादुर सिंह, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, अरुणा बनाफर, शशांक ताम्रकार, नवनीत जैन, प्रेमनारायण चंद्राकर, भावेश कोचर, शत्रुहन साहू, राकेश ठाकुर, देवकुमार सेन, भोज बंजारे, गोरेलाल वर्मा, गिरजा चंद्राकर, पुष्पा वर्मा, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, आलोक श्रीवास, उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, हरप्रसाद वर्मा, दीनदयाल सिन्हा, संजय पारख ऋषभ सिंह,नवीन चंद्राकर,अनीश सिंह,राकेश वर्मा,भानुप्रताप साहू,बालकृष्ण वर्मा,हर्षवर्धन वर्मा,शैलेन्द्र मिश्रा,अर्जुन क्षत्रिय,प्रशांत कांड्रा,मनीष ढीमर,अय्यूब सोलंकी,महेश गिरी,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

