छुईखदान बाजार चौक ज्वेलरी मे हुई 45 लाख की चोरी का पांच दिन मे ही पुलिस ने किया खुलासा
स्थानीय और नागपूर के दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, 45 लाख की ज्वेलरी, वाहन जप्त

छुईखदान बाजार चौक ज्वेलरी मे हुई 45 लाख की चोरी का पांच दिन मे ही पुलिस ने किया खुलासा
स्थानीय और नागपूर के दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, 45 लाख की ज्वेलरी, वाहन जप्त
खैरागढ़ । छूईखदान शहर के बाजार चौक मे ज्वेलर्स में हुई 13-14 अगस्त की रात चोरी का खुलासा पांच दिन मे करते जिला पुलिस ने मामले मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 23 किलो चांदी सहित पूरा सामान जप्त करने में सफलता पाई है। आरोपियों मे एक छुईखदान क्षेत्र के आदतन चौर के साथ दो आरोपी नागपूर के है। मामले का प्रेस वार्ता मे खुलासा करते एएसपी रूपेश डांडे ने बताया कि छुईखदान क्षेत्र के रामपूर नवांगांव निवासी आदतन चोर महेन्द्र साहू ने दुकान में चोरी का प्लान बनाया था । महेन्द्र के खिलाफ जिले के जालबांधा थाना सहित अन्य जगहो पर चोरी के मामले दर्ज है फिलहाल वह जमानत पर था। डांडे ने बताया कि बड़ा हाथ मारने के प्लान मे मुख्य आरोपी महेन्द्र ने नागपूर के आदतन चोर और बदमाश अक्षय गुरूवे 21 साल और अनिकेत मेश्राम 25 वर्ष को साथ लेकर चोरी का प्लान बनाया था। नागपूर निवासी दोनो आरोपी अक्षय और अनिकेत 13 अगस्त की रात नागपूर मे एक्टिवा मोपेड चोरी कर खैरागढ़ होते छुईखदान पहुँचे और मुख्य आरोपी महेन्द्र से मूलाकात की। फिर देररात पुलिस पेट्रोलिंग सहित अन्य व्यवस्था को भांप कर बाजार चौक निवासी शांतिलाल सांखला के ज्वेलरी दुकान का शटर उठाकर आनन फानन मे दुकान मे सामने रखे 22 किलो 6 सौ ग्राम चांदी और तीन ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ करते निकल गए। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत साढ़े 44 लाख रू बताई है ।
गांव के तालाब मे छुपाया था चोरी का माल
एएसपी डांडे ने बताया कि नागपूर के दोनों आरोपियो ने चोरी के सामान को बोरी में भरकर मुख्य आरोपी महेन्द्र के सुपुर्द कर दिया और नागपूर वापस लौट गए। आरोपी महेन्द्र ने चोरी के सामान बोरी सहित अपने गांव के तालाब में ही पानी मे छुपा रखा था । और उसकी छुप छुप कर सुरक्षा में जुटा था। 14 अगस्त की सुबह हुई चोरी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले में चार टीम बनाकर जांच की और महेन्द्र को ही शंका के आधार पर पकड़कर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद मामले की कलई खुल गई। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने तालाब मे छुपाए गए सामान की बोरी को बरामद किया । और नागपूर के दोनो आरोपी अक्षय और अनिकेत को नागपूर जाकर गिरफ्तार किया ।
शटर कमजोर होने की खबर सुन बनाया प्लान
एएसपी डांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी महेन्द्र साहू 26 साल ने चोरी के लिए ज्वेलरी दुकान की रेकी शुरू की थी । बाजू की दुकान मे खरीदी के बहाने पहुँचे आरोपी महेन्द्र ने चोरी की वारदात वाले दुकान मे संचालक द्वारा दुकान के शटर के कमजोर होने और उसकी मरम्मत कराने की बात कहते सुन ली थी। शटर के कमजोर होने की जानकारी होते ही आरोपी महेन्द्र ने अचानक प्लान बनाया और नागपूर के अपने साथियो को सूचना देते शामिल किया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर चांदी और सोने के चोरी किए गए सामान घटना में प्रयुक्त एक्टिवा मोपेड मोबाइल जप्त कर आरोपियो को जेल भेजा है।




