आपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मदेशनगरीय प्रशासनपुलिसशिक्षा

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के पर केसीजी पुलिस ने कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन,

प्रतियोगिता में छुईखदान बनी चैंपियन,

Khabar Khairagariya

 

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के पर केसीजी पुलिस ने कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन,

 

 

प्रतियोगिता में छुईखदान बनी चैंपियन,

साइबर ठगी और नशे के खिलाफ दिया संदेश,

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला पुलिस केसीजी द्वारा जिले के सभी 8 थाना क्षेत्रों को शामिल करते  कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। फाइनल मुकाबले में *छुईखदान टीम विजेता रही तथा वहीजालबांधा टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, अजय कुमार यादव, कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा  उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और सरदार पटेल जी के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान:

कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल, केसीजी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को दो महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया –

. साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता:*
– किसी भी अनजान लिंक, OTP, मैसेज पर क्लिक न करें।
– स्वयं को पुलिस, CBI, ED अधिकारी बताकर या “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर फोन करने वाले ठगों से सावधान रहें – ये सभी फर्जी होते हैं।
– किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें।

नशा मुक्ति अभियान – “नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें

अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स के व्यापार की सूचना पुलिस को देने की अपील की,
– युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में जिला पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!