आपकी - सिटीछत्तीसगढ़हेल्थ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित बंद रहेंगे सभी प्रकार के शराब दुकान

Khabar Khairagariya

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

बंद रहेंगे सभी प्रकार के शराब दुकान 

शैलेन्द्र मिश्रा (खैरागढ़):-आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2023 को जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों सहित मद्य भण्डागार खैरागढ़ को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेश जारी किया गया है। वहीं शुष्क दिवस पर मदिरा का विक्रय न होने पाये और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो, यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिये गए हैं।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!