संगीत नगरी में निकलेगी, बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा
श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वधान में

संगीत नगरी खैरागढ़ में शनिवार को निकलेगी,
बाबा महाकाल चंद्र महोत्सवेश्वर की पालकी शोभायात्रा
श्रीराम गौ सेवा समिति के तत्वाधान में होगा भव्य आयोजन
खैरागढ़ । बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर संगीत नगरी खैरागढ़ में शनिवार को बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। पालकी में सवार होकर बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सैकड़ों की तादाद में बाबा के भक्त बाबा की शोभायात्रा में शामिल होंगे । श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वाधान में इस साल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री राम गौ सेवा केंद्र किल्लापारा से बक्शी मार्ग,गोल बाजार,मस्जिद चौक, जय स्तंभ चौक होते वीरेश्वर महादेव शिव मंदिर रोड मैं समापन होगा । इस दौरान भगवान शिव पार्वती सहित नंदी और अन्य वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल होंगे ।

