
✍️ लूना-25 क्रैश के बाद अब चंद्रयान-3 पर दुनिया की नजर
Chandrayaan 3: इसरो की ओर से चंद्रयान 3 की अपडेट जारी की गई है। इसरो की ओर से बताया गया है कि चंद्रयान 3 अब चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर की दूरी पर है। जल्द ही यह चांद पर लैंड करेगा। इसके लिए चंद्रयान 3 सूर्योदय का इंतजार कर रहा है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए
होगा सीधा प्रसारण
ISRO के मुताबिक चंद्रयान लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू कर दिया जाएगा। इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप देख सकते हैं।
चंद्रयान पर दुनिया की नजर
लूना के क्रैश के बाद अब दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर है।
खगोलशास्त्री ने कही बड़ी बात
खगोलशास्त्री अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम के मुताबिक चंद्रयान-3 की सफलता पर उनको पूरा भरोसा है, लेकिन लैंडिंग से 30 किलोमीटर पहले की दूरी अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।।।



