सोनेसरार वार्ड में आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न
536 लोगों को निशुल्क औषधियों का वितरण

सोनेसरार वार्ड में आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न
536 लोगों को निशुल्क औषधियों का वितरण
शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़। संचालक आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क रोग निदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सोनेसरार वार्ड के सामुदायिक भवन में किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड पार्षद देविन कोठले, कमलेश कोठले, हितेश कोठले, सतोष बंजारे के उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा वातरोग, उदर रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, सहित अन्य सभी प्रकार के जटिल रोगों का आयुर्वेद, होम्यो. चिकित्सा पद्धति द्वारा निदान कर 536 लोगों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। शिविर में डा. प्रसन्न कुमार प्रधान, डा. नरोत्तम राम नेताम, डा. गीता विश्वकर्मा, डा. शिल्पी सिंह, डा. वैशाली महाकालकर, फार्मासिस्ट नौमदास साहू, सुग्रीव वर्मा, संगीता बघेल, कमलेश धनकर, तोरणराम नेताम, शत्रुहन यादव, रूपेश चंद्राकर, बेनीमाधव दास ने सेवाएं दी।

