आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

 पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने किया निरीक्षण,

साफ सफाई और गौठान मे चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश, मवेशियो का हर सप्ताह होगा स्वास्थ्य परीक्षण,

Khabar Khairagariya

 पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने किया निरीक्षण,

एसएलआरएम सेंटरो सहित पालिका के गौठान का किया औचक निरीक्षण,

साफ सफाई और गौठान मे चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश, मवेशियो का हर सप्ताह होगा स्वास्थ्य परीक्षण,

खैरागढ़। शहर मे संचालित एसएलआरएम के दोनो केन्द्रों के साथ पालिका द्वारा सोनेसरार वार्ड में संचालित सर्वसुविधायुक्त गौठान का निरीक्षण करने पहुँच नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने वहाँ कर्मचारियों की उपस्थिति मे व्यवस्था देखी । एसएलआरएम सेंटर टिकरापारा का निरीक्षण करते सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने वहाँ संचालित गतिविधियों में शामिल स्वच्छता दीदियों को समय पर कार्य पर आने, सेंटर मे साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, शहर के नागरिको से घर घर कचरा संग्रहण का यूजर चार्ज वसूली में तेजी और बढ़ोत्तरी करने निर्देश दिए। एसएलआरएम सेंटर में महिलाओं द्वारा निर्माण किए जाने वाले वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कार्य और तेजी से बढ़ाने के निर्देश भी सीएमओ ने दिए। सीएमओ शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता दीदियों बेहतर कार्य कर रही है। इसका फायदा शहर की स्वच्छता पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने धरमपूरा स्थित मणिकंचन केन्द्र का भी मुआयना किया ।

गौठान से बेहतर हो चारे की व्यवस्था

नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के साथ सोनेसरार वार्ड स्थित नगरपालिका के गौतान पहुँचे सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने वहाँ बेहतर साफ सफाई रखने, गौठान मे रखे गए मवेशियों के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था करने, गौठान की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती बढ़ाने मरम्मत और तार घेरा का सुधार त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए। गौठान मे रखे गए पशुओं का हर सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश देते पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों को बुलाकर गौठान में मौजूद मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया और इसे सतत रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ शुक्ला ने इस दौरान जल विभाग बिजली विभाग और स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों से भी चर्चा कर विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने, किसी भी प्रकार की शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते कहा कि वे लगभग रोजाना ऐसे कार्यो और शहर के वार्डो का सतत निरीक्षण औचक रूप से करेंगे। किसी भी प्रकार की खामियाँ और शिकायतों पर कार्यवाही नही होने पर कर्मचारियो पर सीधे कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान स्वच्छता प्रभारी टोडर सिंह, पंचलाल डज्गर, उर्मिला यादव सहित नपा कर्मी मौजूद रहे ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button