आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देश

सड़क चौड़ीकरण मे मुआवजा राशि मे त्रुटि सुधार के बाद प्रभावित परिवारो को अब तक नही मिली मुआवजा राशि,

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

Khabar Khairagariya

 

सड़क चौड़ीकरण मे मुआवजा राशि मे त्रुटि सुधार के बाद प्रभावित परिवारो को अब तक नही मिली मुआवजा राशि,

 

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- शहर के मुख्य सड़क में नौ साल पहले किए गए चौड़ीकरण के तहत तोड़े गए घरो दुकानो की मुआवजा राशि का वितरण नही होने पर पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंप मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है। किलापारा के पीड़ित परिवार आशा देशमुख सहित प्रेमचंद मोटवानी परिवार ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि किलापारा स्थित खुद के स्वामित्व के मकान को 2014 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया था । मामले मे तत्कालीन सरकार ने कोई राहत नही दी थी । लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पीड़ित हितग्राहियो को मुआवजा के लिए राज्य शासन ने 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। मुआवजा प्रकरण बनाने के दौरान नगरपालिका, राजस्व सहित लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो द्वारा त्रुटिपूर्ण विवरण बनाए जाने के चलते कई परिवारो की मुआवजा राशि में भारी अंतर आया था। पीड़ित देशमुख परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके मुआवजा राशि प्रकरण में त्रुटि सुधार के बाद अधिक राशि का मुआवजा बनाया गया । लेकिन चौड़ीकरण के दौरान किए गए तोड़फोड़ के 9 साल बाद भी परिवार को पालिका द्वारा मुआवजा राशि का वितरण नहीं किया गया है। इसके लिए पीड़ित परिवारों को बार बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। पीड़ित मोटवानी परिवार के सदस्यो ने बताया कि उनके मुआवजा राशि मे त्रूटिसुधार के बाद बढ़ोत्तरी हो गई । लेकिन मुआवजा राशि का भुगतान पालिका प्रशासन द्वारा नही किया गया। पीड़ित परिवारो ने मुआवजा राशि वितरण नही होने से आर्थिक और मानसिक | परेशानी का हवाला देते मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग दोहराई ।

बढ़ा मुआवजा तो आधा दर्जन लोगो को नही मिल पाई राहत राशि

 

सड़क चौड़ी करण के दौरान किलापारा वार्ड में अधिकांश पीड़ित परिवारो के मुआवजा राशि प्रकरण में त्रुटि के चलते दूबारा नापजोख करवाई गई थी । इस दौरान कई पीड़ित हितग्राहियों की मुआवजा राशि में दूबारा जांच के बाद बढ़ोत्तरी हो गई । शासन से आई निर्धारित राशि के आधार पर बिना त्रूटिवाले पीड़ित हितग्राहियो को मुआवजा राशि का वितरण कर दिया गया । लेकिन अतिरिक्त राशि शासन से मांगे जाने के बाद इसका आबंटन नही होने से बढ़े मुआवजा राशि वाले हितग्राहियों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है । इसके चलते कुछ परिवार मुआवजा राशि पाने लगातार पालिका और राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे है। अब कलेक्टर से शिकायत कर राशि भुगतान मांगी गई है ।

 

पूर्व में कर चुके है चुनाव का बहिष्कार

 

सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के बाद भी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होने के चलते पीड़ित परिवार पिछले नगरपालिका चुनाव और विधानसभा उपचुनाव मे परिवार समेत चुनाव का बहिष्कार कर चुके है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि कलेक्टर से मुआवजा राशि के लिए फिर से गुहार लगाई गई है। राशि का भुगतान नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में फिर से पीड़ित परिवार बहिष्कार कर आंदोलन भी करेगें ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!