आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशराजनीति

गंडई क्षेत्र में पहुंचे विक्रांत सिंह ने किया जनसंपर्क 

गंडई में भाजपा ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को हर वोटर तक पहुंचने के निर्देश

Khabar Khairagariya

 

गंडई में भाजपा ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को हर वोटर तक पहुंचने के निर्देश

गंडई क्षेत्र में पहुंचे विक्रांत सिंह ने किया जनसंपर्क 

भाजपा प्रत्याशी  सिंह से लगातार जुड़ रहे क्षेत्र के  युवा मतदाता 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़-: सोमवार, 4 सितंबर को खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह गंडई मंडल के पेंडारवानी, धोधा, पंडरिया, टिकरीपारा, भुरभुसी,
बरबसपुर शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया और जनसंपर्क किया।

कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह के व्यक्तित्व और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर छुईखदान ब्लॉक के बूढ़ासागर गांव के 12 युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। जनसंपर्क के दौरान विक्रांत सिंह ने कहा की हर कार्यकर्ता को प्राथमिकता में सबसे पहले अपने बूथ पर फोकस करना होगा। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जन जन तक लेकर जाना होगा। हमारे कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं।

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही वोट मिलते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को खुद विक्रांत सिंह बनकर काम करना होगा। सियान, जवान और महिला सहित हर वर्ग को जोड़ने का काम कार्यकर्ताओं को करना होगा। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा की हमारा प्रत्याशी पार्टी ने जल्दी घोषित किया है। हमारे पास अब पर्याप्त समय है। यही वजह है की हम हर मंडल के हर बूथ तक पहुंचेंगे और अपने कार्यकर्ताओं का सुझाव भी लेंगे। जनसंपर्क और दौरा कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री घम्मन साहू, गंडई के मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, मंडल प्रभारी गिरिराज दास, मंडल महामंत्री श्यामपाल ताम्रकार, मंडल महामंत्री गोपाल साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!