आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने खैरागढ़ पहुचे जामवाल

चुनावी रणनीति व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के दिये निर्देश।

Khabar Khairagariya

भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने खैरागढ़ पहुचे जामवाल 

भाजपा क्षेत्रीय संगठन ममहामंत्री अजय जामवाल ने ली विधानसभा कोर कमेटी की बैठक।

21 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त – जामवाल।

चुनावी रणनीति व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के दिये निर्देश।

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने खैरागढ़ में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक ली।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बूथ इकाई को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है उन लाभार्थियों का सम्मेलन आवश्यक है जिसके लिए आगामी समय में भी लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को लेकर कहा कि भाजपा पहले जिस स्थिति में खड़ी थी प्रत्याशियों की घोषणा के पश्चात अब और बेहतर स्थिति में है।

बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कोर कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों को चुनाव के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की तथा उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में परिवर्तन यात्रा खैरागढ़ विधानसभा में पहुंचने वाली है जिसकी तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
खैरागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने कहा कि हम सबको साथ मिलकर चुनाव लड़ना है और विधानसभा की तरह नही बल्कि वार्ड स्तर के चुनाव की तरह लड़कर जीतना है।
कोर कमेटी की बैठक के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सचिन बघेल,विधानसभा संयोजक टी के चंदेल,जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर, गिरिराज किशोर वैष्णव,अनिल अग्रवाल,महामंत्री रामाधार रजक,पूरन जंघेल सहित भाजपा खैरागढ़ विधानसभा कोर कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!