Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह: संगीत नगरी में स्थल सजावट बना रहे आकर्षक

65 फीट के पंडाल में विराजेंगे खैरागढ़ के राजा, शिव के आदियोगी स्वरूप के होंगे दर्शन

Khabar Khairagariya

 

गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह: संगीत नगरी में स्थल सजावट बना रहे आकर्षक

65 फीट के पंडाल में विराजेंगे खैरागढ़ के राजा, शिव के आदियोगी स्वरूप के होंगे दर्शन

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- फतेह मैदान में बिराजने वाले खैरागढ़ के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा इस बार आदियोगी स्वरूप पंडाल में बिराजेंगे। शहर में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू हो गई है। शहर के फतेह मैदान मे विराजने वाले खैरागढ़ के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा के लिए इस बार भी समिति द्वारा भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप का पंडाल निर्माण किया जा रहा है। अदियोगी स्वरूप पंडाल में इस बार 12 फीट ऊंची गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए समिति द्वारा भव्य तैयारियाँ जारी है। फतेह मैदान के मुख्य द्वार पर विराजने वाले खैरागढ़ के राजा के लिए पंडाल का काम स्थानीय कलाकार ही कर रहे हैं। मंगलवार को बाजे-गाजे के साथ शहर सहित इलाके में गणेश प्रतिमाआें की स्थापना का क्रम सुबह से शुरू होगा।

स्थानीय स्तर पर तैयार हो चुकी प्रतिमाएं: गणेशोत्सव के लिए स्थानीय स्तर पर बरेठपारा में ही हजाराें गणेश प्रतिमाएँ आकार ले चुकी हैं। शहर समेत पूरे इलाके में खैरागढ़ के मूर्तिकाराें द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं ही विराजित की जाती हैं। शहर में बनाई गई प्रतिमाएं बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग सहित कवर्धा तक जाती हैं। प्रतिबंध नहीं होने के चलते प्रतिमाआें का निर्माण किया गया है।

 

पंडाल को इस तरह से सजाया जा रहा है। समिति की ओर से तैयारी की जा रही है। शिव का स्वरूप बनाया जा रहा।

अंतिम रूप दिया जा रहा

फतेह मैदान मे बिराजने वाले खैरागढ़ के राजा का दर्शन करने पहुँचने वालों को इस बार वहाँ गणेश पंडाल की जगह भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप के दर्शन होंगे । तमिलनाडू के कोयंबटुर में बनाए गए भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप के आकार के पंडाल को यहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के सोमेश लहरे, शैलेन्द्र मिश्रा, हर्षित सिंह, सुमित जैन, शुभम ठाकुर, ऋषभ सिंह, आयश सिंह ने बताया कि आदि योगी स्वरूप के 65 फीट से अधिक ऊंचे और 55 फीट चौडे़ आकार का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। माह भर से चल रही इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले बार भी समिति द्वारा केदारनाथ धाम का पंडाल तैयार किया गया था जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गणेश के दर्शन करने रूके थे।

यहां सजेंगे आकर्षक पंडाल

शहर में फतेह मैदान सहित बस स्टैंड, सिविल लाइन, खम्हरिया, टिकरापारा, गोलबाजार, पुराना स्टैंड, तुरकारीपारा, अस्पताल चौक, ठाकुरपारा, बरेठपारा, बख्शी मार्ग, राजफे मली, ईतवारीबाजार, दाउचौरा, किलापारा, धरमपुरा, अमलीपारा, सोनेसरार धनेली, लालपुर, मोंगरा, अमलीडीहखुर्द वार्ड में प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकाें में भी आज से ही प्रतिमाआें के ले जाने का क्रम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सुबह से बडे़ वाहनों की लंबी लाइन शहर में दिखेगी।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!