Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़स्वच्छत भारतहेल्थ

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खैरागढ़ में शहर को साफ रखने की ली शपथ,

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने दी गई समझाइश

Khabar Khairagariya

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खैरागढ़ में शहर को साफ रखने की ली शपथ,

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने दी गई समझाइश

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका खैरागढ़ के स्वच्छता विभाग द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का आयोजन शहर के विभिन्न विद्यालयो मे किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र- छात्राओं को स्कूल परिसर को साफ रखने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नपा सीएमओ प्रमोद शुक्ला द्वारा उपस्थित स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा शपथ दिलाकर किया गया। इस दौरान पालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा स्कूल परिसरो, बाजार, चौक चौराहो समेत भीड़भाड़ वाले स्थानो की सफाई कर अभियान शुरू किया गया। पालिका के स्वच्छता कर्मियों, दीदियों, स्वच्छता कमांडो ने लोगो को शहर को स्वच्छ, स्वस्थ रखने सहयोग मांगा। स्वच्छता पखवाडे़ के तहत पालिका आगामी दिनो मे भी विभिन्न आयोजन कर शहर के लोगाें, छात्र-छात्राओं को अभियान के साथ जोड़ने अभियान चलाएगी। कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन पालिका प्रशासन सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!