महिला आरक्षण बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार – विक्रांत सिंह
महिला आरक्षण बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार - विक्रांत सिंह

महिला आरक्षण बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार – विक्रांत सिंह
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- देश की नई संसद में पहली बैठक के दौरान ही लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर महिलाओं में काफी उत्साह है। राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने इसे लेकर मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के राजनीतिक परिवेश को बदल देने वाला साबित होगा। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर आभार जताते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले नौ वर्षों से निरंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का काम किया गया है। अपितु आर्थिक रूप से भी समस्त महिलाओं को मजबूत करने का प्रयास मोदी जी का रहा है। यह दिखाता है कि मोदी सरकार सिर्फ कथनी में ही नहीं करनी में भी महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाएं कैसे मजबूत हों इस दिशा में कार्य करती है। देश में महिलाएं पचास प्रतिशत मतदाता है। इस आधार पर मोदी सरकार ने लोकसभा में इसे पारित करवाकर यह अधिकार अब महिलाओं को दिया है। जो लोग इसका विरोध कर रहे है। उन्हें जनता आने वाले समय में जवाब देगी। आने वाले दिनों में अब अधिक महिला जनप्रतिनिधि संसद और विधानसभा में पहुंचेंगी।
