Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

कट्टहा नवागांव प्रा शा में खुला साबुन बैंक

स्वच्छता की अलख जगाने प्रपा की पहल

Khabar Khairagariya

 

कट्टहा नवागांव प्रा शा में खुला साबुन बैंक

स्वच्छता की अलख जगाने प्रपा की पहल

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- स्कूलो मे छात्रो को शिक्षण सहित नवाचार से जोड़ने ब्लाक के शासकीय प्राशा कट्टहा नवागांव में साबुन बैंक की स्थापना की गई है । प्रधान पाठक रामलाल साहू के नवा पहल के तहत साबुन बैंक की स्थापना कर प्रपा साहू ने अपने जन्मदिन पर 45 साबुन साथ साबुन बैंक में खाता खोल ग्रामीण, पालकों को बच्चों की जन्मदिन पर साबुन बैंक में अपने स्वेच्छा से साबुन जमा करने का आग्रह किया। स्कूली बच्चे मध्यान्ह भोजन के पहले साबुन से हाथ धोकर ही भोजन ग्रहण करेंगे । जिससे उनका उत्तम स्वास्थ्य बना रहेगा स्वच्छता के प्रति समाज में सही संदेश जाएगा। स्कूल मे पांचवी की छात्रा वेदिका यादव और धनेश्वरी को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। साबुन शौचालय एवं बेसिन पर नियमित रूप से रखी जाएगी। कोविड 19 के महामारी में साफ सफाई के महत्व से प्रेरित होकर प्रधान पाठक ने स्कूल में साबुन बैंक की स्थापना करते छात्रो को इसकी उपयोगिता समझाई।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!