Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ चुका है – विक्रांत

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है - विक्रांत

Khabar Khairagariya

 

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ चुका है – विक्रांत

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है – विक्रांत

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़िया :–भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी विक्रांत सिंह इन दिनों खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर रहे है उन्हे प्रत्येक ग्राम के प्रमुख, वरिष्ठजनो, युवा व महिलाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विक्रांत सिंह ने बताया कि प्रचार प्रसार के दौरान विधानसभा क्षेत्र की कई कमिया खुलकर सामने आ रही है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार के विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास लाने में असफल साबित हो रही है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम अभी भी मूलभूत सुविधाएं के लिए तरस रही है न ही गांव में उचित बिजली की व्यवस्था है और न ही सड़क और पानी व रोजगार है।भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार सिर्फ अपनी जेब गर्म करने में मग्न है और करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है।विक्रांत सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब जान चुकी है और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ चुका है विक्रांत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने को है। लगभग 2 वर्षो तक कोरोना बीमारी के प्रकोप के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ठीक है।आज भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर एक आदिवासी महिला पदस्थ है यह सब अनेकों जनकल्याणकारी कार्य भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हो रही है और छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही विकास कार्य डबल इंजन की तरह तेज रफ्तार से होगी विक्रांत सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा करते हुए कहा की भूपेश बघेल ने पूरी तरह से छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!