साल्हेवारा पुलिस की कार्यवाही
आदतन चोरी एवं डकैती के आरोपी वारंटी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश ।

साल्हेवारा पुलिस की कार्यवाही
आदतन चोरी एवं डकैती के आरोपी वारंटी को किया गया न्यायालय पेश ।
लंबे समय से कई राज्यों में चोरी व डकैती कर फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
वारंटी थाना साल्हेवारा क्षेत्र में वर्ष 2018 में डकैती का वारदात कर लंबे समय से फरार था।
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़िया :- पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री प्रदीप येरेवार के दिशा निर्देश में स्थायी वारंटी टीम का गठन कर उपनिरीक्षक बिरेन्द्र चन्द्राकर, प्र.आर. 917 आशुतोष सिंह, आर. 1543 लोकेश ठाकुर, आर. 1731 उदय शंकर बरेठ, आर. 1357 चन्द्रविजय सिंह, म.आर. 1080 राधिका साहू, माननीय न्यायालय छुईखदान के प्रक. क्र. 52/18 के आरोपी नरसिंग उर्फ केजरीवाल पिता मिलाप वर्मा उम्र 32 साल निवासी विचारपुर थाना छुईखदान जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के द्वारा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के कई जगहों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर एवं महाराष्ट्र के जेल से फरार उक्त आरोपी जो जिला केसीजी. के थाना साल्हेवारा क्षेत्र में वर्ष 2018 में डकैती का वारदात कर लंबे समय फरार था जिसको स्थायी वारंटी टीम को सूचना मिला कि उक्त वारंटी अपना अलग-अलग ठीकाना बदल-बदल कर अलग-अलग क्षेत्र में लुक छिपकर रह रहा है एवं बड़ी चोरी व डकैती के वारदात को अंजाम देने वाला है कि सूचना के आधार पर तत्काल टीम के द्वारा स्थायी वारंटी को घेराबंदी कर पकडा गया एवं माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इसी प्रकार जिले के अन्य फरार स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की पता तलाश की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
