आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

हमारा घोषणापत्र सत्य और यथार्थ पर आधारित होगा: शिवरतन शर्मा   

Khabar Khairagariya

हमारा घोषणापत्र सत्य और यथार्थ पर आधारित होगा: शिवरतन शर्मा 

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणापत्र समिति बनाई है। शुक्रवार को समिति के सह संयोजक खैरागढ़ दौरे पर रहे। शिवरतन शर्मा ने खैरागढ़ भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की और आने वाले चुनावों को लिए उन्हें चार्ज अप किया। इसके बाद घोषणापत्र समिति के सह संयोजक शिवरतन शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिपं उपाध्यक्ष और खैरागढ़ से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में व्यापारी प्रकोष्ठ, छात्रों और प्रेस क्लब के लोगों से भी घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे। बीजेपी राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि हम घोषणापत्र बनाने से पहले हर वर्ग से सुझाव लेना चाहते हैं। इसी लिए हम आज यहां पहुंचे है

शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने घोषणापत्र को छत्तीसगढ़िया मन की बात का नाम दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए 36 बिंदुओं में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में 8 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए हैं। लेकिन राज्य सरकार ने उसे पूरा नहीं कराया है। ये बात खुद कांग्रेस सरकार के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा है। कांग्रेस ने 2018 में जन घोषणा पत्र जारी करते हुए गंगाजल लेकर कहा था की हम सहअक्षर जन घोषणापत्र का पालन करेंगे। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया। 

व्यापारी प्रकोष्ठ ने सुझाव दिया की मंडी टैक्स में हो रही विसंगति को दूर किए जाने के सुझाव को घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। इंदिरा कला विश्वविद्यालय के छात्रों ने कहा कि 1956 से लाखों की संख्या में छात्र विश्विद्यालय से पढ़ाई कर चुके हैं। लेकिन इसके बाजजूद सरकार उन्हें किसी भी तरह का फायदा नहीं दे रही है। इस लिए भाजपा शिक्षा और कला जैसे विषयों के पदों को अन्य राज्यों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों और विश्विद्यालय में शामिल किया जाए। इसके साथ ही पत्रकार साथियों ने सुझाव दिया की भाजपा को छत्तीसगढ़ियावाद पर फोकस करना पड़ेगा और धान बोनस को बढ़ाना होगा।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!