आपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

दिवंगत विधायक की पत्नी विभा सिंह पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप,

अधिवक्ता संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही और अधिवक्ता को पुलिस सुरक्षा दिए जाने मांग की,

Khabar Khairagariya

दिवंगत विधायक की पत्नी विभा सिंह पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप,

अधिवक्ता संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही और अधिवक्ता को पुलिस सुरक्षा दिए जाने मांग की,

खैरागढ़ । दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह पर अपने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में अधिवक्ता संघ खैरागढ़ ने एसपी अंकिता शर्मा को ज्ञापन सौंप मामले में उचित कार्यवाही और पीड़ित अधिवक्ता साबरा बानों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश भटट की अगुवाई में एसपी कार्यालय पहुँचें अधिवक्ता संघ सदस्यों दिपेश महेश ठाकुर, साबरा बानो, मनराखन देवांगन, भूनेश्वर वर्मा, राजकुमार जांगड़े, ज्ञानदास बंजारे, शक्ति सिंह, प्रकाश सिंह राजपूत, नीरज झा आदि ने एसपी के नाम दिए ज्ञापन में संघ पदाधिकारी साबरा बानो के साथ विभा सिंह द्वारा अपने गनमैन से जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर उचित कार्यवाही की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में एसपी को बताया है कि अधिवक्ता साबरा बानो द्वारा इसकी शिकायत 24 अगस्त को संघ में करते दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साबरा बानो विभा सिंह के विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणो मे बतौर अधिवक्ता पैरवी करती रही है। साबरा बानो द्वारा अपने पैरवी की फीस मांगने सहित अन्य कारणों के आधार पर विभा सिंह द्वारा अपने गनमैन से गोली मरवा दिए जाने की धमकी दिए जाने की शिकायत की गई थी। अधिवक्ता संघ ने कहा कि अधिवक्ता बानों के आवेदन पर विचार विमर्श के बाद मामले की गंभीरता को देखते सक्षम पुलिस अधिकारी से मामले की जांच कराए जाने दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग एसपी से करते भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ इस प्रकार के प्रकरण की पुनरावृत्ति नहीं होने देने का निवेदन किया है। संघ ने एसपी से अधिवक्ता सावरा बानो की उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है

साबरा का आरोप नहीं दी फीस, विभा ने कहा खर्च से ज्यादा दी राशि,

मामले में अधिवक्ता साबरा बानो ने पहले ही अधिवक्ता संघ सहित पुलिस अधिकारियो को ज्ञापन सौंप विभा सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते मामले में कार्यवाही की मांग की गई थी। साबरा बानो ने विभा सिंह पर विभिन्न मामलो मे पैरवी किए जाने के बाद भी फीस की राशि का भुगतान नहीं करने और बार बार पैसा देने का लालच देने का आरोप लगाया गया था। अधिवक्ता की शिकायत के बाद विभा सिंह ने भी अधिवक्ता साबरा बानो पर निर्धारित राशि से अधिक फीस वसूलने न्यायालयीन मामलों में अधिक राशि लेने और मनमानी राशि नहीं देने पर गलत आरोप लगाने, पांच लाख रू की जबरन मांग किए जाने कई प्रकरणी के प्रमाणित दस्तावेजी को प्रस्तुत नहीं करने का आरोप लगाते एसपी सहित अधिवक्ता संघ को आवेदन सौंप साबरा बानों पर कार्यवाही की मांग की गई थी


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!