आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

Khabar Khairagariya

लोधी समाज गंडई सर्किल के तत्वावधान में हुआ भव्य भोजली महोत्सव कार्यक्रम।

लोधी समाज में पूर्वजो से चली आ रही भोजली त्योहार को लोधी समाज के द्वारा भव्य भोजली महोत्सव एवं कलाकार सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं लोधी समाज गंडई सर्किल सचिव लोधी मिनेश जंघेल ने बताया कि यह कार्यक्रम का दूसरा साल था, इस वर्ष ठण्डार में तथा पिछले वर्ष का कार्यक्रम भदेरा में आयोजित किया गया था

गंडई सर्किल के अंतर्गत लगभग 40 गांव से महिलाएं बड़ी संख्या में भोजली लेकर उपस्थित हुए थे। इस दौरान समाज के विभिन्न नामचीन कलाकार सीमा कौशिक, सावित्री जंघेल, दानी वर्मा, राष्ट्रीय पंडवानी गायक देवेंद्र वर्मा, इंद्राणी वर्मा, ताम्रध्वज वर्मा ने अपनी प्रस्तुति प्रदान किए लोधी समाज के ही प्रताप जंघेल, देवेश वर्मा, भुपेश लिल्हारे, फत्ते चन्देल, परमानन्द वर्मा, मोरजधवज वर्मा, चेस्टा जंघेल सहित उपस्थित सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। समाजिक एकता और समाजिक भावना के साथ मे हजारो की संख्या में पहुंचे समाजिकजनों और नेताओं ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना किया। इस दौरान प्रमुख रूप से यशोदा नीलाम्बर वर्मा विधायक खैरागढ़, कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरगढ़, गिरवर जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़, घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज, सीमा कौशिक महिला लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष, ऊत्तमचंद जंघेल जिला अध्यक्ष लोधी समाज, मोतीलाल जंघेल, टी के चन्देल, चैनदास जंघेल, नन्द चन्देल, अवध जंघेल, डॉ डेरालाल मसखरे सर्किल अध्यक्ष, दशमत जंघेल, लुकेश्वरी जंघेल, धनेश्वरी जंघेल, विजय वर्मा, विमल पटेल, विश्णु लोधी, रामराज वर्मा, दुर्जन जंघेल, मन्नू चन्देल, श्रवण जंघेल, हुकुम जंघेल, श्याम सुंदर जंघेल, सौरभ जंघेल, प्रभुराम वर्मा, तिलक वर्मा, ईश्वर वर्मा, नेतराम जंघेल, स्वरूप वर्मा, नन्दबाबा चन्देल, सहित बहुत सारे संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!