आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशभूमिपूजनराजनीति

विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने पासलखैरा में किया भूमिपूजन

15 वर्ष के भाजपा कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां 

Khabar Khairagariya

विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने पासलखैरा में किया भूमिपूजन 

 

 विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 13 लाख के विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन

 

15 वर्ष के भाजपा कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां 

 

 

शैलेन्द्र मिश्रा  खैरागढ़   :- ब्लाक के पासलखैरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान जिलाभाजपाध्यक्ष घम्मन साहू, क्षेत्रीय जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा जिला युवामोर्चाअध्यक्ष आयश सिंह आलोक श्रीवास मौजूद रहे । पासलखैरा मे आयोजित कार्यक्रम मे 15 वे वित्त सहित विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों में 6 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन गौण खनिज मद, 2.50 लाख के सीसी सड़क, डेढ़ लाख रू की लागत से बनने वाले शीतला मंदिर प्रांगण मे ज्योति कक्ष पौने दो लाख रू के नाली निर्माण और एक लाख दस हजार रू से होने वाले बोर खनन कार्य का भूमिपूजन किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि 15 वर्ष के रमन सिंह सरकार के कार्यकाल के बाद केन्द्र सरकार के 15 वे वित्त मद से गांव और क्षेत्र के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। जिसके कारण गांव मे विकास कार्य संपन्न हो रहे है । सिंह ने कहा कि पिछले पौने पांच सालो मे गांव के विकास के लिए प्रदेश की सरकार ने कोई राशि जारी नहीं की । इसके चलते गांव मे विकास कार्यों का ग्रहण लग गया है। क्षेत्रीय जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा की सक्रियता पर पीठ थपथपाते सिंह ने कहा कि जनपद सदस्य मिश्रा अपने क्षेत्र विकास के लिए सतत सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है। जिसके कारण इतनी बड़ी स्वीकृति विकास कार्यों के लिए मिल पाई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि गांव और क्षेत्र के विकास से ही ग्रामीण इलाको में उन्नति के द्वार खुलते हैं। उन्होने विकास कार्यों में सहयोग के लिए जिपं उपाध्यक्ष सिंह का आभार जताते कहा कि विकास
कार्यों के लिए उन्होंने एक बार में ही स्वीकृति प्रदान की । जिला भाजपा ध्यक्ष घम्मन साहू ने क्षेत्र मे विकासकार्यों का भूमिपूजन होने पर ग्रामीणो को बधाई देते कहा कि गांव के विकास मे हर ग्रामीण अपनी सहभागिता निभाने सक्रिय रहे। इस दौरान सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!