आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशराजनीति

मैं उस किसान को ढूंढ रहा हूं, जो गोबर बेच कर लखपति बना है: विक्रांत सिंह

मैं उस किसान को ढूंढ रहा हूं, जो गोबर बेच कर लखपति बना है: विक्रांत सिंह

Khabar Khairagariya

 

मैं उस किसान को ढूंढ रहा हूं, जो गोबर बेच कर लखपति बना है: विक्रांत सिंह

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा प्रत्यासी माननीय विक्रांत सिंह जी ने मंगलवार 5 सितंबर को छुईखदान मंडल के बुंदेली, रोड अतरिया, झुरानदी, कानीमेरा, पद्मावतीपुर, संडी और सालहेकला में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। संबोधन के दौरान विक्रांत सिंह ने भूपेश सरकार की गोधन न्याय योजना पर तंज कसते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोबर खरीदी और गौ मूत्र खरीदी से छत्तीसगढ़ के किसानों को लखपति बनाने का दावा कर रहे हैं। मैं उस किसान को ढूंढ रहा हूं जो गोबर बेचकर लखपति बन है।

छत्तीसगढ़ में सड़कों से ब्रेकर गायब हो गए हैं, सड़कों पर जगह जगह गाय बैठे होते हैं। जिस वजह से गाड़ियों के रफ्तार को कम करना पड़ता है। इसके साथ ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला निर्माण के प्रथम वर्षगांठ को लेकर कहा की जिला बने का कोई फायदा क्षेत्र को नहीं मिला है। बल्कि प्रासाशनिक तंत्र आज सरकार के इशारे पर जनता को लूटने का काम कर रही है। जनसंपर्क कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर ने कहा की प्रत्याशी का चयन पहले कर के पार्टी ने हमें पर्याप्त समय दिया है। हमें हर बूथ तक पहुंच कर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना होगा। पूर्व विधायक और संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से सारे विकास के काम ठप्प पड़ गए हैं। क्षेत्र में जो भी विकास के काम हुए हैं। वे सारे रमन सिंह के कार्यकाल में हुए हैं। आज किसी भी शासकीय कार्यालय में बिना घूस दिए काम नहीं होता। बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर, जिला मंत्री जैनेंद्र जांघेल, नेतराम जंघेल मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री अवध जंघेल, महामंत्री भावेश कोचर, मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित चोपड़ा सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!