Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्म

शीतला मंदिर मे चोरी के लिए घुसे चोर ने दानपेटी की रकम और आभूषण किए पार,

सीसी टीवी में कैद हुआ आरोपी चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

Khabar Khairagariya

शीतला मंदिर मे चोरी के लिए घुसे चोर ने दानपेटी की रकम और आभूषण किए पार,

सीसी टीवी में कैद हुआ आरोपी चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़ । शहर के ईतवारीबाजार स्थित शीतला मंदिर में बुधवार रात हुई चोरी की वारदात सहित आरोपी मंदिर परिसर मे लगाए सीसी टीवी में कैद हो गया । लगातार चोरी के बाद मंदिर समिति द्वारा मंदिर मे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बुधवार गुरूवार दरमियानी रात 12 से 2 बजे के बीच को मंदिर में घुसे चोर ने मंदिर के अंदर लगी दानपेटी तोड़कर उसमे रखी रकम सहित शीतला माता प्रतिमा पर लगे आभूषणो पर हाथ साफ कर दिया। सुबह मंदिर पहुँचे पुजारी को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने मंदिर समिति सदस्यों को जानकारी दी समिति सदस्यो ने मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी चोर के चोरी करते फुटेज सामने आ गए । आरोपी बरेठपारा निवासी आदतन अपराधी मनीष यादव पिता अशोक यादव है। सीसीटीवी फुटेज मे आरोपी की पहचान होने के बाद मंदिर समिति सदस्यों ने पुलिस में जाकर इसकी सूचना दर्ज कराई है। पुजारी अजय तिवारी ने बताया कि मंदिर की दानपेटी में नवरात्रि के बाद से एकत्रित दान की राशि लगभग 15 हजार रू जमा थे जिसे इस बार नवरात्रि मे खोला जाना था । इसके अलावा प्रतिमा पर चढ़े आभूषणो को भी आरोपी ने पार कर दिया है । इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने आवेदन के बाद मामला दर्ज किया है ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!