नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान- गंडई के स्कूलो में समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
दपका की ईशा पाल, अतरिया की सोनेश्वरी और साखा की चेतनी निषाद पूरे जिले में प्रथम

नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान- गंडई के स्कूलो में समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
आयोजन में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें,
दपका की ईशा पाल, अतरिया की सोनेश्वरी और साखा की चेतनी निषाद पूरे जिले में प्रथम
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:–प्रत्येक शनिवार को सभी स्कूलों में बैग लेस डे मनाया जाता है, इसके तहत सभी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में इस शनिवार 2 सितंबर को छुईखदान ब्लॉक के श्री पन्नालाल जंघेल की अगवाई में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर के द्वारा जिला स्तर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जिला भर से लगभग 200 स्कूलों के करीब पांच हजार छात्र-छत्राओं ने भाग लिया।

प्रा. शाला अचानकपुर के सहायक शिक्षक श्री चेतराम वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का इतिहास, भूगोल, नदियों, पुरातात्विक स्थलों, पर्यटन, खेल और साहित्य आदि से 40 प्रश्न पूछे गए। जिसमें जिले के कलेक्टर के नाम से लेकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, बैताल रानी घाटी, मंढीपखोल गुफा, घटियारी, देऊर शिव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नर्मदा का मेला, आमनेर-मुस्का-पिपरिया के संगम, मैकल श्रेणी, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी जी के ऊपर प्रश्न पूछे गए।

श्री रमेन्द्र डड़सेना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान द्वारा पूर्व माध्य. शाला अचानकपुर में शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागियों का नाम एवं परीक्षा परिणाम घोषित किया एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वही इस प्रतियोगिता में श्री सुजीत चौहान, बी. आर. सी. खैरागढ़, श्री सतीस श्रीवास्तव, बी. आर. सी. छुईखदान, ठाकुरटोला संकुल प्राचार्य श्री बलदाऊ जंघेल, भदेरा संकुल समन्वयक श्री राजूदास मानिकपुरी, शिक्षक श्री राजकुमार मसखरे एवं श्री संजीव धुर्वे का विशेष सहयोग रहा।
प्रा. शा. अचानकपुर की प्रधान पाठक श्रीमती सुमित्रा कामड़े ने जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस प्रतियोगिता में जिला में प्राथमिक स्तर पर छुईखदान ब्लॉक के शा. प्राथमिक शाला साखा की चेतनी निषाद, माध्यमिक स्तर पर खैरागढ़ ब्लॉक के शा. पूर्व माध्य. शाला अतरिया बाजार की सोनेश्वरी वर्मा एवं खैरागढ़ ब्लॉक शासकीय हाई स्कूल दपका की ईशा पाल पूरे जिले में प्रथम रही।
वही इस प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ शिक्षक गल्लाराम रोड़गे, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री उजय जंघेल एवं श्री भावेश्वर पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

