Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशमनोरंजन

खैरागढ़ दही हांडी उत्सव में सामिल हुए विक्रांत सिंह 

एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण संस्कारों के माध्यम से ही हो सकता है:  विक्रांत सिंह

Khabar Khairagariya

 

खैरागढ़ दही हांडी उत्सव में सामिल हुए विक्रांत सिंह 

एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण संस्कारों के माध्यम से ही हो सकता है:  विक्रांत सिंह

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़-: राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा प्रत्यासी माननीय विक्रांत सिंह शुक्रवार को खैरागढ़ में शहर दहीहांडी उत्सव समिति द्वारा आयोजित गोविंदा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान विक्रांत सिंह ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा की हम सबको हमेशा अपने संस्कारों का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से हम अपनी संस्कृति से और अपने धर्म से जुड़ते हैं। एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण संस्कारों से ही होता है। हम सभी का ये दायित्व होना चाहिए की हम समाज के हर बुजुर्ग और वरिष्ठ का, हमारी माताओं और बहनों का हम सम्मान कर सकें। हमारे आचरण और व्यवहार से किसी को भी दुख ना पहुंचे इस बात का भी हमें ध्यान रखना चाहिए। हम संगीत और संस्कार की नगरी खैरागढ़ को और आगे कैसे ले जा सकते हैं। इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए।

वनांचल गहिराटोला में राम सताव में शामिल हुए विक्रांत:
वनांचल क्षेत्र गहिराटोला में ग्रामीणों ने राम सताव सप्ताह का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजन के अंतिम दिन विक्रांत सिंह ने गहिराटोला पहुंचकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही विक्रांत सिंह बेलगांव, नर्मदा और छुईखदान में आयोजित गोविंदा उत्सव में भी शामिल हुए।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!