Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़शिक्षा

अक्षरा नामदेव ने किया शहर का नाम रौशन 

केन्द्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्पर्धा में अक्षरा नामदेव का लगातार दूसरी बार चयन

Khabar Khairagariya

अक्षरा नामदेव ने किया शहर का नाम रौशन

केन्द्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्पर्धा में अक्षरा नामदेव का लगातार दूसरी बार चयन

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़;- केन्द्रीय विद्यालय के संभागीय कला उत्सव में खैरागढ़ की अक्षरा नामदेव का चयन नाल वादन मे लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। रायपूर स्थित केन्द्रीय विद्यालय एक में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय स्पर्धा में पांच संभागों बिलासपूर, रायपूर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के 4 सौ से अधिक केन्द्रीय विद्यालय के छात्रछात्राओं ने विभिन्न विधाओ मे हिस्सा लिया। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ 17 छात्रछात्राओं ने ग्रुप डांस, वोकल म्यूजिक, वादन, सोलो डांस, फोक डांस, डिस्प्ले आफ आर्ट इफेक्ट,सोलो ड्रामा, विजूवल आर्ट में हिस्सा लिया था ।

 

केन्द्रीय विद्यालय में 12 वीं की छात्रा अक्षरा नामदेव ने नाल वादन में बिलासपूर और रायपूर के प्रतिभागियों को हराकर कोलकाता पश्चिम बंगाल मे अगले माह होने वाले राष्ट्रीय स्पर्धा में केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ से अपना स्थान बनाया है। अक्षरा नामदेव पत्रकार खिलेन्द्र नामदेव की सुपुत्री है। अक्षरा का चयन पिछले साल भी नाल वादन में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हो चुका है। अक्षरा की उपलब्धि पर केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य सत्यनारायण रेडडी, शिक्षक मुकुंद सिंह ठाकुर, अमृता चौधरी सहित शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!