Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्महेल्थ

खैरागढ़ में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव ।  

अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के लिए सौपा ज्ञापन।

Khabar Khairagariya

 

खैरागढ़ में अवैध शराब बिक्री के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव ।

 

अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के लिए सौपा ज्ञापन।

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:-  प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों व अवैध शराब बिक्री से प्रदेश भर में बिगड़े माहौल के विरोध में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी के नेतृत्व में खैरागढ़ स्थित आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश भाजपा व महिला मोर्चा के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में महिला मोर्चा द्वारा अवैध शराब के खिलाफ किये जा रहे प्रदर्शन के अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला महिला मोर्चा ने रैली निकाली व आबकारी विभाग का घेराव किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अवैध एवं जहरीली शराब का विक्रय किया जा रहा है जिसके सेवन से प्रदेश में दर्जनों मौतें हुई है उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश में बैठी भूपेश बघेल की सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री को बंद करने की मांग की गई। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी,टी के चंदेल,कीर्ति वर्मा,कांता यादव,अनिल अग्रवाल,शशांक ताम्रकार,गिरजा चंद्राकर,रेखा विकेश गुप्ता,विनय देवांगन,महेश गिरी,देवीन कोठले,हर्षवर्धन वर्मा,अंकित गर्ग सहित महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!