Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्रों में विक्रांत सिंह ने किया जनसंपर्क 

करमतरा के युवाओ ने थामा भाजपा का दामन 

Khabar Khairagariya

 

खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्रों में विक्रांत सिंह ने किया जनसंपर्क 

साल्हेवारा, गंडई और छुईखदान के शक्तिकेंद्रों में दौरे के बाद अब खैरागढ़ ग्रामीण मंडल शक्ति केन्द्रों में कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा किया ।

करमतरा के युवाओ ने थामा भाजपा का दामन 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- सोमवार 11 सितंबर को राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने दौरा और जनसंपर्क किया। विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही विक्रांत लगातार वनांचल से लेकर शहर तक जनसंपर्क में जुट गए हैं और अभी से कार्यकर्ताओं को चार्ज करने में जुट गए हैं। साल्हेवारा, गंडई और छुईखदान के शक्तिकेंद्रों में दौरे के बाद विक्रांत सिंह ने सोमवार को खैरागढ़ ग्रामीण मंडल पहुंच कर कार्यकर्ता संवाद किया।

विक्रांत सिंह ने सोमवार को खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के डोकराभाटा, सलौनी, भोरमपुर, रगरा और गोदरी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। विक्रांत ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ के हर मतदाता तक पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सलौनी में करमतारा के 15 युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। जिनका विक्रांत सिंह और पार्टी पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर और पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी के साथ जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, सूर्यदमन सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!