विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
प्रधानपाठ बैराज के टूटे गेट की मरम्मत सहित 11 मांगों को लेकर उठाई गई आवाज

विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रधानपाठ बैराज के टूटे गेट की मरम्मत सहित 11 मांगों को लेकर उठाई गई आवाज
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- 11 सूत्रीय मांगों और व्याप्त समस्याओं को लेकर किसान संघ ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुँच कलक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंप त्वरित कार्यवाही की मांग की । किसान संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में ब्लॉक के लक्षणा स्थित प्रधानपाठ बैराज के 5 साल से टूटे गेट की मरम्मत कराकर किसानों को पर्याप्त सिचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने, पाड़ादाह के समीप स्थित साल्हेवारा बांध पर बनाए गए नहर को पक्का किए जाने, प्रधानपाठ बैराज से निकले नहर को पक्का करने, मोती नाला डायवर्सन की मरम्मत कर प्रभावित ग्राम गोदरी, परसुली, जुनवानी, मड़ौदा, बफरा, मुढ़पार को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने, मड़ौदा से होकर बहने वाली आमनेर नदी पर स्टाप डेम का निर्माण कराए जाने, छग में धान के अंतर की राशि का भुगतान एक मुश्त किए जाने, जुनवानी से मड़ौदा तक सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने, गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने, महाविद्यालयाें में शिक्षकों की कमी को तत्काल पूरा करने, ग्राम चांदगढ़ी में निर्मित स्टाप डेम के गेट की तत्काल मरम्मत किए जाने और ग्राम पाडादाह में जिला सहकारी बैंक की शाखा का संचालन शुरू करने की मांग की गई।
इस दौरान संतराम छेदैया, कमलेश यदु, राजकुमार धनकर, रूपेन्द्र यदु, राजू यदु, बंशी वर्मा, रामजी वर्मा सहित किसान संघ के सदस्य बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।
