Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

पोला पर्व आज : बैल दौड़ के साथ फतेह मैदान मे फुटबॉल के मैच भी होंगे 

बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिली

Khabar Khairagariya

 

पोला पर्व आज : बैल दौड़ के साथ फतेह मैदान मे फुटबॉल के मैच भी होंगे 

 

 शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- पोला पर्व पर शहर सहित इलाकों में पोला परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। शहर में प्रसिद्ध बैल दौड़ का आयोजन भी फतेह मैदान में ही होगा। नगर पोला उत्सव समिति द्वारा बैल दौड़ की विशेष तैयारियां करवाई जा रही है। पूरे इलाके में शहर में होने वाले बैल दौड़ का विशेष स्थान कायम है। बैल दौड़ देखने शहर ग्रामीण समेत बाहरी इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं। नगर पोला उत्सव समिति द्वारा आयोजित होने वाले बैल दौड़ में धावकों की संख्या को लेकर भी इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। बैल दौड़ प्रतियोगिता में इस बार भी विशेष पुरस्कार, नगद और अन्य पुरस्कार प्रायोजित किए गए हैं।

पहले होगा फुटबाल मैच: फतेह मैदान में हर साल की तरह परंपरागत रूप से होने वाले बैल दौड़ के कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैल दौड़ के लिए पहुंचे बैल जोड़ियों की पूजा के बाद धावकों का भी सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं सहित स्वस्थ बैल, बैल सजावट, और अन्य पुरस्कार प्रदाय किए जाएंगे। नगर पोला उत्सव समिति के सुशील कांत पांडे ने बताया कि दो साल बाद होने वाले बैल दौड़ के लिए इस बार ज्यादा उत्साह का माहौल है। परपंरागत रूप से होने वाले फुटबाल मैच में न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब खैरागढ़ और फ्रैंक बदर्स राजनांदगांव के बीच फुटबाल मैच का आयोजन होगा।

बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिली

पोला पर्व को लेकर बाजार में उत्साह छाया रहा। शहर के ईतवारी बाजार, गोलबाजार, जयस्तंभ चौक सहित अन्य जगहों पर बाजार सजा है। मिट्टी सहित लकड़ी के बैलों समेत अन्य सामानों की जमकर बिक्री हुई। बुधवार को ही शहर के बाजार में पोला पर्व को लेकर साप्ताहिक बाजार जैसा माहौल रहा। पूजन, सजावट समेत सब्जी, कपड़ा दुकानों में जमकर खरीदारी हुई।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!