कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: केन्द्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप
रेल सुविधाओं को बहाल करने की मांग, रैली भी निकाली गई

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: केन्द्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप
जिलाधीश को पत्र सौंपा
रेल सुविधाओं को बहाल करने की मांग, रैली भी निकाली गई
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- ट्रेनों की लेटलतीफी से हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने शहर में विरोध रैली निकाली। शहर में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। केन्द्र सरकार से प्रदेश मे रेलवे में किए जा रहे सौतेले व्यवहार को बंद कर आम जनता को राहत देने की मांग की। विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई में जिला कांग्रेस ने पहले राजपूत भवन में सभा की फिर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने रेल मंत्री से यात्री ट्रेनाें की लेटलतीफी, ट्रेनों को रदद किए जाने रेलवे के निजीकरण के विरोध में तथा यात्री ट्रेन सुविधाआें को बहाल किए जाने की मांग की। प्रदेश में रेल सुविधाएं पूर्व की भांति यथावत किए जाने, रदद किए गए ट्रेनों का परिचालन शुरू करने, यात्रियाें को राहत देने की मांग दोहराई। ज्ञापन में कांग्रेस ने इसके लिए केन्द्र और रेल मंत्रालय को दोषी बताते कहा कि प्रदेश में जानबूझकर केन्द्र सरकार के इशारे पर रेल मंत्रालय ट्रेनों को रदद कर रहा है।
जबकि मालगाड़ियाें का परिचालन बेधड़क किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के अडानी प्रेम के चलते प्रदेश से सौतेला व्यवहार कर आम जनता और यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से यात्री ट्रेनाें के नियमित परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विकलांग, बुजुर्ग, सेवानिवृत, सैनिकों, छात्रों को पूर्व में मिलने वाली सुुविधाओं को बहाल करने तथा रेलवे के निजीकरण के षड़यंत्र पर तत्काल विराम लगाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, छुईखदान कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र सेन, विप्लव साहू संजू सिंह चंदेल, सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
