Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़हेल्थ

लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे कलेक्टर, क्षति आँकलन का लिया जायजा

पीड़ितों को तत्काल सहायता का दिलाया भरोसा

Khabar Khairagariya

 

कलेक्टर ने दिए निर्देश दो दिवस में क्षति आँकलन और एक सप्ताह के भीतर दें मुआवजा

मकान, सामान और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं- कलेक्टर

लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे कलेक्टर, क्षति आँकलन का लिया जायजा

कलेक्टर ने निर्देश पर घर-घर जाकर 2 राजस्व निरीक्षक और 12 पटवारी बना रहे रिपोर्ट

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- जिले साल्हेवारा में पिछले दिनों से हुई लगातार बारिश से निपटने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर पीड़ितों के राहत हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे। उन्होंने क्षति आँकलन कार्य का जायजा लिया और 2 दिवस में कार्य पूर्ण कर, एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों को पूर्ण मुआवजा देने निर्देश दिए।

मकान, सामान और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं- कलेक्टर

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की टीम को सख्त हिदायत दी है कि पीड़ितों के मकान, सामान और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं। आगे कहा कि किसी का भी पीड़ित का मुआवजा राशि एक रुपया कम नही होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सल्हेवारा में एक दिन पूर्व की घटना से पूरा जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर कार्य में लगी हुई है। कलेक्टर ने बाढ़ में प्रभावित लोगों से मिलने राहत शिविर गए।उनसे शिविर में उपलब्ध कराए गए भोजन और आवास व्यवस्था की जानकारी ली। शौचालय और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में उपस्थित सगा बाई, सोहद्रा बाई और महेशिया से हाल-चाल और भोजन आवास की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाज सेवियों ने भी अलग से जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

कलेक्टर ने निर्देश पर घर-घर जाकर 2 राजस्व निरीक्षक और 12 पटवारी कर रहे क्षति आँकलन

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले में भारी बारिश से साल्हेवारा में हुए नुकसान के आर्थिक क्षति आँकलन की प्रगति का जायजा लेने शनिवार को दूसरे दिन भी स्थल पर पहुँचे। कलेक्टर के निर्देश पर प्रातःकाल से ही 2 राजस्व निरीक्षकों और 12 पटवारियों का दल प्रभावित बस्ती में घर-घर जाकर जाकर आर्थिक क्षति का आँकलन रिपोर्ट तैयार कर रहे है। इसमे पूर्ण और आंशिक क्षतिग्रस्त मकान, बाढ़ में बह गई सामग्री और खेतों में हुई फसल के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी के आधार पर प्रशासन द्वारा पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने राजस्व दल को पूर्ण क्षति आँकलन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घरों में बाढ़ से हानि हुई है वहां सर्वे कर आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल प्रकरण बनाकर एक सप्ताह में सहायता राशि पहुंचाई जाए।

बचाव व राहत कार्य मे अधिकारी रहे मुस्तैद

बाढ़ पीड़ितों के बचाव व राहत कार्य मे प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर डी एस राजपूत, एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल, सिंचाई विभाग के ई. ई. मनोज पराते, लोक निर्माण ई. ई. ललित तिर्की, प्रकाश तारम, डॉ. मक़सूद, संजय देवांगन, पटवारी राजेन्द्र वर्मा, कोटवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और मीडिया के लोग उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!