Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा परिवर्तन यात्रा से शुरू करेगी चुनावी अभियान

18 सितंबर 2023 को  11 बजे सुबह इतवारी बाजर पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा 

Khabar Khairagariya

 

भाजपा परिवर्तन यात्रा से शुरू करेगी चुनावी अभियान

18 सितंबर 2023 को  11 बजे सुबह इतवारी बाजर पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा 

यात्रा खैरागढ़ से गंडई के लिए रवाना होगी यहां विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है 

 

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- इधर भाजपा ने विक्रांत सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा पखवाडे़ भर पहले ही करते चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है । लेकिन दंतेवाड़ा से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा विधानसभा में 18 सितंबर को पहुंचेगी।

 

विधानसभा के गंडई में परिवर्तन यात्रा की सभा के साथ भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत हो जाएगी। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विक्रांत सिंह हालांकि लगातार बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं से जाकर मिल रहे हैं। सौ से अधिक बूथों में पहुँचकर बूथ जीतने कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक ले रहे हैं।

 

इसके चलते भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय भी हो चुके हैं। 18 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रदेश स्तरीय भाजपा के नेता सहित विधायक और पूर्व विधायकाें की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की नाकामी, विफल वादों सहित प्रदेश में चरमराई व्यवस्था और ढीले प्रशासनिक व्यवस्था, केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे योजनाओं, उसके क्रियान्वयन, लाभ सहित अन्य जानकारी देंकर जोश भरेंगे। इसके लिए भाजपा की व्यापक तैयारियाँ चल रही है। जिलास्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पदाधिकारी परिवर्तन यात्रा मे शामिल होंगे । विधानसभा भर के कार्यकर्ताओ को परिवर्तन यात्रा मे बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है

 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा डोंगरगढ़ से खैरागढ़ पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा के विधानसभा प्रवेश के साथ जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। विधानसभा प्रवेश पर पेंड्रीकला से स्वागत के साथ पदाधिकारी, युवा मोर्चा की अगुवाई में यात्रा खैरागढ़ शहर पहुंचेगी। यहां एक दो जगहाें पर संक्षिप्त कार्यक्रमाें की तैयारी है। इसके बाद शहर के पिपरिया, ढिमरीन कुआं, भूलाटोला में स्वागत के बाद परिवर्तन यात्रा कार्यकर्ताओं के लावलश्कर के साथ छुईखदान पहुंचेगी। छुईखदान में व्यापक स्वागत और संक्षिप्त कार्यक्रमों के बाद यात्रा सीधे गंडई प्रस्थान करेगी। रास्ते भर परिवर्तन यात्रा में जिला सहित प्रदेश स्तरीय भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। कई गांवों में भी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद गंडई के मंडी प्रांगण में आम सभा का आयोजन होगा। इसके लिए जिला स्तर पर पदाधिकारियाें को जवाबदारियां सौंपी गई है।

 

जवाबदारी दी गई

 

परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर को खैरागढ़ विधानसभा में पहुंचेगी। गंडई के मंडी प्रांगण में आमसभा आयोजित है। जहां प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, सरकार की नाकामी को सामने रख जनता से प्रदेश में परिवर्तन की चल रही लहर में सहयोग मांगा जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी और जवाबदारी दी जा रही है।

 

घम्मन साहू, जिलाध्यक्ष भाजपा खैरागढ़ छुईखदान गंडई


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!