Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़मतदान

चुनाव का बहिष्कार करेंगे, नेताओें को गांव आने से रोकेंगे

मूल-भूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण

Khabar Khairagariya

 

  • चुनाव का बहिष्कार करेंगे, नेताओें को गांव आने से रोकेंगे

मूल-भूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- छुईखदान नगर पंचायत से सटे रामपुर नवागांव के ग्रामीणों ने गांव मे 20 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के चलते परेशान होकर कलेक्टर को आगामी चुनाव में शासन-प्रशासन सहित राजनीतिक दलाें के बहिष्कार किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है । बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण कन्हैया सिंह, थलेन्द्र सिंह, विजया साहू, सुकलू साहू, गजेन्द्र सिंह, टीकम साहू, आशीष सिंह, रमेश, हिरामणी, मेहतर, सुधीर, अशोक, धनंजय, तातूराम, दिनेश नितेश साहू, संतोष सिंह, रवि सिह, भगवती, गोविंद सिंह, भागवत राम, भननी, भागवती, मनसुख शुभम आदि ने कलक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छुईखदान नगर पंचायत सीमा से एक किमी दूर बसे रामपुर-नवांगांव शहर से सटे होने के बाद भी श्यामपुर पंचायत का आश्रित ग्राम हैं।

पंचायत मुख्यालय की दूरी दो किमी है । जिसकी वजह से रामपुर-नवांगांव की पूछपरख नहीं हो पा रही है। सिर्फ चुनाव के दौरान ही जनप्रतिनिधि एवं शासन के अधिकारी गांव पहुँचकर आश्वासन और झूठी तसल्ली दे कर चले जाते हैं, फिर कोई गांव की सुध लेने नहीं पहुँचता है । ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि गांव में पिछले 20 वर्षाें में मूलभूत सुविधा वाले कार्यों के साथ एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं हो पाई है । चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं भी धरातल पर नहीं उतर पाई हैं । रामपुर-नवांगांव के ग्रामीण आज भी कच्ची नालियों और मिटटी की सड़काें पर चलने, पेयजल के दौरान गंदा पानी पीने मजबूर हैं। पूरा गांव विकास से कटा हुआ है । ग्रामीणों ने कहा कि शासन की सभी योजनाआें और आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणाें ने कहा कि आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। शासन-प्रशासन स्तर से कोई भी मतदान दल गांव में नहीं भेजने, राजनीतिक दलों से किसी के गांव में प्रचार करने नहीं आने देंगे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!