भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची खैरागढ़ विधानसभा
अपार जनसमूह के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची खैरागढ़ विधानसभा
अपार जनसमूह के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह को खैरागढ़ की जनता का स्नेह और प्यार निरंतर हो रहा है प्राप्त।

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ -: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 12 सितंबर मां दंतेश्वरी के प्रांगण से आशीर्वाद लेकर के प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा कोंडागांव केशकाल बालोद जिला होते हुए राजनांदगांव डोंगरगढ़ होते हुए जहां रात्रि विश्राम के पश्चात आज खैरागढ़ विधानसभा पहुंची जहां पर खैरागढ़ नगर के प्रवेश पेंड्री कला से 500 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मोटरसाइकिल रैली के साथ परिवर्तन यात्रा की रथ में यात्रा प्रमुख शिवरतन शर्मा केदार कश्यप महेश गागड़ा भाजपा विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए रैली में सम्मिलित हुए परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से प्रारंभ हुई और 16 आम सभा 30 स्वागत सभा 6 रोड शो के पश्चात आज खैरागढ़ की रोड सभा में खैरागढ़ नगर में जगह-जगह पर विशाल जन समूहों के साथ इस यात्रा का स्वागत किया गया खैरागढ़ की जनता निरंतर भाजपा और भाजपा के विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह के समर्थन में अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रही है खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस कहीं पर भी नजर नहीं आ रही है और निश्चित रूप से विक्रांत सिंह का जीत सुनिश्चित है परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से निश्चित रूप से यह माना जा रहा है कि सरकार को बदलने के लिए जनता पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित होकर के बैठी है और आगामी विधानसभा चुनाव के समय ऐसे अराजक सरकार को जनता जरूर सबक सिखाएगी रोड शो में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू,पूर्व विधायक कोमल जंघेल,रामाधार रजक,सचिन बघेल, विकेश गुप्ता,प्रकाश सिंह, कीर्ति वर्मा,हरप्रसाद वर्मा,आयश सिंह,अनूप देवांगन,कृष्णा वर्मा, बिशेसर साहू,टीलेश्वर साहू, शशांक ताम्रकार,केशव चंदेल, विनय देवांगन,विनय चोपड़ा, दीनदयाल सिन्हा,जयप्रकाश साहू,अनिल अग्रवाल,चंद्रशेखर यादव,अजय जैन,चंदू वर्मा, तीरथ चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
