पालिका का पेयजल सप्लाई बोर पंप खराब
विधायक के गृह वार्ड अमलीपारा सहित सोनेसरार वार्ड मे तीन दिन से पेयजल सप्लाई बाधित, टैंकरो से बनाई जा रही व्यवस्था,

पालिका का पेयजल सप्लाई बोर पंप खराब
विधायक के गृह वार्ड अमलीपारा सहित सोनेसरार वार्ड मे तीन दिन से पेयजल सप्लाई बाधित, टैंकरो से बनाई जा रही व्यवस्था,
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- बोर खराब होने से विधायक के वार्ड मे ही पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। एन तीजा पर्व के दौरान शहर के अमलीपारा और सोनेसरार वार्ड मे रविवार सुबह बोर का मोटर जलने से पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। अमलीपारा वार्ड विधायक यशोदा वर्मा का गृह वार्ड है । यहाँ बोर से पानी टंकी भरने के बाद दोनों वार्डों में पालिका पेयजल आपूर्ति करती है । शनिवार शाम को पेयजल सप्लाई हुई थी रविवार सुबह से दोनो वार्डो मे बोर पंप खराब होने के बाद पानी के लिए परेशानी बढ़ गई । वार्डवासियो ने इसकी सूचना पालिका को दी । आनन फानन में रविवार को बोर का पंप निकालकर सुधार कार्य कराने मशक्कत की गई । लेकिन इसमे सफलता नही मिल पाई । लगातार तीन दिन से दोनो वार्डो मे पानी की आपूर्ति के लिए पालिका से टैंकर मंगाकर व्यवस्था बनाने प्रयास किया गया। लेकिन अधिकांश लोगो को पेयजल का पानी पाने मशक्कत करनी पड़ी ।
बार बार हो रही दिक्कत
अमलीपारा और सोनेसरार वार्ड मे बोर पंप से होने वाली पेयजल आपूर्ति में इस बार ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माह भर पहले भी बोर पंप खराब होने से वार्डवासियो को तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी। बोर पंप बनने के बाद ले देकर व्यवस्था सुधर पाई थी । लेकिन माह भर में ही फिर से बोर पंप खराब होने से दो दिन से पानी के लिए वार्डवासियो को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक बोर की व्यवस्था सोनेसरार वार्ड मे बनाई गई है । लेकिन लो प्रेशर के चलते पूरे वार्ड में ही पानी आपूर्ति नही हो पाती । अमलीपारा स्थित पानी टंकी से ही सप्लाई होने पर पेयजल सुचारू रूप से चलती है। सोनेसरार से ज्यादा दिक्कत अमलीपारा वार्डवासियो को उठानी पड़ रही है ।
टैंकर भी कम पड़े
लगातार तीन दिन से दोनो वार्डो में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से टैंकरो के माध्यम से पानी सप्लाई कर राहत देने का प्रयास किया गया । लेकिन टैंकरो के पहुँचते ही लोग पानी लेने उमड़ पड़े । तीज पर्व के चलते महिलाएं खासी परेशान हूई और सुबह से पानी की व्यवस्था बनाने जूझना पड़ा । लगातार टैंकरों से पानी की व्यवस्था बनाने पालिका प्रशासन और कर्मी भी सुबह से जूटे रहे ।
बोर का पंप खराब होने से व्यवस्था गडबड़ा गई है । अमलीपारा स्थित बोर से ही टंकी सहित वार्डो में सप्लाई होती है । सुधार कराया जा रहा है । फिलहाल टैंकरो से सप्लाई की जा रही है ।
मनोज शुक्ला प्रभारी जल प्रदाय नगरपालिका खैरागढ़
